भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज इन दिनों सबसे बड़ी चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। वैसे तो मिताली राज अपने शानदार बल्लेबाजी और रिकॉर्ड के लिए सुर्खियां बटोरती है लेकिन इन दिनों तो मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उपजे चयन विवाद के कारण चर्चा में है।
मिताली राज को बाहर करने पर भारतीय क्रिकेट में खड़ा हुआ विवाद
मिताली राज को वेस्टइंडीज में हाल ही में संपन्न हुई आईसीसी महिला विश्व टी-20 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था।

जिसके बाद इस मुद्दे ने ऐसा तूल पकड़ा है कि फिलहाल तो ये थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसमें मिताली राज ने सीओए के सामने अपने दर्द को बयां किया तो वहीं कई पूर्व क्रिकेटर मिताली के समर्थन में खड़े हैं तो कई मिताली राज की बात को इतनी तवज्जों नहीं देना चाहते हैं।
सुनील गावस्कर ने किया मिताली राज का समर्थन
लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे अनुभवी और सफलतम बल्लेबाज मिताली राज के दर्द को भारतीय पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने महसूस किया और उन्होंने मिताली राज का समर्थन किया है।

सुनील गावस्कर ने इंडिया टूडे के साथ बातचीत करते हुए इस मुद्दे को लेकर कहा कि “मैं मिताली के लिए दुखी महसूस कर रहा हूं। वो काफी अच्छा खेलती हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में 20 साल दिए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भी अच्छा किया और दो मैचों में मैन ऑफ द मैच भी रहीं।”
आपको अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी को नहीं करना चाहिए था बाहर
गावस्कर ने आगे कहा कि “वो एक मैच में चोटिल थीं, लेकिन अगले मैच में वो फिट हो गई थी। ठीक इसके उलट अगर आप पुरुष टीम की बात करें तो क्या विराट कोहली एक मैच में चोटिल हो जाते हैं तो अगले नॉकआउट मैच में वो पूरी तरह से फिट हो जाने के बाद भी क्या आप उन्हें बाहर बैठाओगे। नॉक आउट मैच में टीम को अपने बेस्ट खिलाड़ी को शामिल करना चाहिए था। आपको उनके अनुभव और क्लास की आवश्यकता है।”

कोच रमेश पवार को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि “कोच रमेश रवार की इन हरकतों पर कमेंट करना कठिन होगा लेकिन साफ है कि जो उन्होंने मिताली को बाहर बिठाने का कारण दिया है वो गलत है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post मिताली राज के दर्द को सुनील गावस्कर ने किया बयां, मिताली के लिए कही ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.