Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत से मिली हार के बाद भी दिल जीत ले गयी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, भारत के लिए कही ये बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला वर्ल्ड कप का मैच खेला गया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. भारत ने इस मैच में पिछले मुकाबले की प्लेयर ऑफ द मैच और सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज को आराम दिया. भारत ने सेमीफाइनल को ध्यान में रखकर अपने सबसे अच्छे खिलाड़ी मिताली राज और मानसी को आराम दिया था.

भारत ने हासिल की जीत 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और दो गेंद शेष रहते 119 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई. दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं.

भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में स्मृति मंधाना की 55 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर की 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की सहायता से खेली गई 43 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाज अनुजा पाटिल, दीप्ती शर्मा और राधा यादव और पूनम यादव की स्पिन चौकड़ी के सामने विकेट पर पैर जमाने में असफल रहीं. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंदें खेली जिन पर तीन चौके और एक छक्का लगाए.

हमे अभी सुधार करना है 

मैच के बाद बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने हिली को लेकर कहा कि

“वो इस समय ठीक है. हम आगे उस पर नज़र रखेंगे. हमे उम्मीद है कि वो सेमीफाइनल में टीम का हिस्सा होगी.”

वही टीम में गेंदबाज़ी को लेकर कहा कि

“हमे लगा था कि इस विकेट पर तेज़ गेंदबाज सफल होंगे, पर ऐसा कुछ भी नही हुआ, जिससे हम निराश है.”

वही मंधना और हरमनप्रीत की बल्लेबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“कौर और मंधना ने अच्छी बल्लेबाज़ी की. हमे यहाँ से खुद में काफी ज्यादा सुधार करना होगा.”

The post भारत से मिली हार के बाद भी दिल जीत ले गयी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, भारत के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.