Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी महिला विश्व कप : पाकिस्तान टीम को चेतावनी देते हुए स्मृति मंधाना ने कही ये बड़ी बात

इनदिनों वेस्टइंडीज की धरती में महिला टी-20 विश्व कप खेला जा रहा हैं. इस महिला विश्व कप में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ आसानी से जीत लिया था.

अब भारत की टीम का मैच पाकिस्तान की टीम के साथ 11 नवंबर रविवार को होना हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होने कई रोचक बाते कही हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ देना चाहती हूं अपना 100 प्रतिशत

स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपने बयान में कहा, “मैं हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देना चाहती हूं, यही मेरा एकमात्र उद्देश्य है, क्योंकि अगर मैं अपेक्षाओं के बारे में सोचती हूं, तो मैं प्रदर्शन नहीं कर पाऊंगी, जैसे मैंने पिछले मैच में भी नहीं किया था, मेरे लिए यह बेहतर है, कि मैं खुद पर दबाव न डालू और सिर्फ मैच का आनंद उठाऊ.”

टीम के लिए हर मैच महत्वपूर्ण

स्मृति मंधाना ने आगे अपने बयान में कहा, “हर जीत से हमें दो अंक मिल रहे हैं, इसलिए हर मैच टीम के लिए महत्वपूर्ण है. पॉवर प्ले में मुझसे टीम को जैसी शुरूआत की अपेक्षा है. मैं ऐसी शुरूआत अपनी टीम को देना चाहती हूं. व्यक्तिगत रूप से, मेरा भी लक्ष्य टीम को अच्छी शुरूआत दिलाना हैं. 

गेंदबाजों के दृष्टिकोण से कहू, तो हमें पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 150 से कम रन पर रोकना चाहिए था. हमने 194 बनाये थे, न्यूजीलैंड को हमने 160रन पर रोका था. हम उन्हें जल्दी आउट करके इसे अच्छा कर सकते थे. हालाँकि, अब हम अगले मैच में इससे अच्छा करने की पूरी कोशिश करेंगे.

पाकिस्तान टीम के सभी 15 खिलाड़ियों पर की हैं काफी रिसर्च

स्मृति मंधाना ने आगे अपने बयान में कहा, “हमने पाकिस्तान टीम के सभी 15 खिलाड़ियों पर काफी रिसर्च की हैं, हमने किसी एक खिलाड़ी को टार्गेट नहीं किया हैं. हमने सभी 15 खिलाड़ियों पर अपनी रिसर्च की हैं. जिस तरह हमने कल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल था. उसी तरह हम पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना चाहते हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post आईसीसी महिला विश्व कप : पाकिस्तान टीम को चेतावनी देते हुए स्मृति मंधाना ने कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.