Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन ने सुनाया वो किस्सा, जब धोनी ने युवराज के इस छक्के को बताया था उनके क्रिकेट करियर का जीवनदान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला चल रहा है. इस मैच से पहले हरभजन सिंह ने सोनी सिक्स पर 2016 की टी-20 सीरीज का एक किस्सा सुनाया. बता दें, इस सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था और उस टीम में हरभजन सिंह भी थे.

सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा था

सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेन वाटसन के शानदार शतक के मदद से पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था. जब भारत बल्लेबाजी करने आई. तो शिखर धवन, रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के पास ले जा रहे थे. इनके विकेट गिरने के बाद रैना ने ये जिम्मेदारी संभाली.

युवराज बहुत से गेंद डॉट खेल रहे थे 

इस मैच में युवराज सिंह भी खेल रहे थे. जब वो बल्लेबाजी करने आए टीम को कम गेंदों में ज्यादा रन बनाना था. लेकिन युवराज बहुत से गेंद डॉट कर रहे थे. आखिरी में जब भारत को ज्यादा रनों की जरूरत पड़ी तब भारत के इस सिक्सर किंग ने शानदार छक्का लगा कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया. इसी छक्के के बारे में हरभजन सिंह ने एक किस्सा सुनाया.

हरभजन ने सोनी सिक्स पर कहा,

इस छक्के के बाद जब हम मैच जीते तो उस समय के भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था. युवराज का यह छक्का उनके क्रिकेट जीवन का सबसे महत्वपूर्ण छक्का है. इस छक्के के साथ आप टी-20 क्रिकेट में आप आगे भी खेल सकते हैं.

इसके बाद इस भारतीय खिलाड़ी को लगातार टी-20 मुकाबलों में मौके मिलते गएं. बता दें, टी-20 विश्व कप में भी इस खिलाड़ी का मौका मिला था. हालांकि ऐसा प्रदर्शन उसके बाद टी-20 में युवराज ऐसा कभी प्रदर्शन नहीं कर पाएं. और आज टीम से बाहर चल रहे हैं.

टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में मेजबान कंगारू टीम को 3-0 से रौंद दिया था

साल 2016 में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा वो अभी नहीं भूले होंगे, जहां टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में मेजबान कंगारू टीम को 3-0 से रौंद दिया था. हालांकि भारत का टी-20 में ऑस्ट्रेलिया से रिकॉर्ड हमेशा अच्छा रहा है और 15 में से 10 टी-20 में जीत दर्ज की है.

2016 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी थी, तो शानदार प्रदर्शन किया था. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में धौनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप किया था.

अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीरीज में पहला टी-20 भारत हार चुकी है. जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. तीसरा और आखिरी मुकाबला कांटे के टक्कड़ होने की उम्मीद है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post हरभजन ने सुनाया वो किस्सा, जब धोनी ने युवराज के इस छक्के को बताया था उनके क्रिकेट करियर का जीवनदान appeared first on SportzWiki Hindi.