Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी वनडे रैंकिंग: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचा ये भारतीय गेंदबाज, कोहली शीर्ष पर बरकरार

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को समाप्त हुई पांच मैचों की वनडे शृंखला में दमदार प्रदर्शन कर आईसीसी रैंकिंग में क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नम्बर वन का ताज बरकरार रखा है।

टी-20 सीरीज में इस प्रकार लम्बे छक्के मारने की तैयारी कर रहे हैं वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज

जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाई। हालांकि भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे शृंखला में लचर प्रदर्शन के कारण धवन बल्लेबाजों की सूची में चार पायदान खिसक गए।

खलील अहमद ने तोड़ डाला जहीर का ये रिकॉर्ड, आया इन दिग्गजों के बराबरी में

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे शृंखला में तीन शतकों की सहायता से कुल 453 रन बनाने वाले विराट कोहली ने शीर्ष रैंकिंग के बल्लेबाज के तौर पर अपना स्थान भी मजबूत किया। इस प्रदर्शन से विराट कोहली 15 अंक हासिल करने में सफल रहे। विराट कोहली के अब 899 अंक हो गए हैं। रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। वनडे सीरीज में कुल 389 रन बनाने वाले रोहित शर्मा के अभी 871 रेटिंग अंक हैं।

ये दो भारतीय खिलाड़ी रहे इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नई खोज

वहीं गेंदबाजी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 841 रेटिंग हासिल कर पहले स्थान पर बने हुए हैं। यजुवेन्द्र चहल ने अपने करियर में पहली बार शीर्ष 10 में स्थान बनाया है। वह तीन पायदान की उछाल से गेंदबाजों की आईसीसी रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए।