Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुब्रतो कप: अफगानिस्तान और बंगलादेश स्कूल जीते

नयी दिल्ली
अंडर-14 लड़कों और जूनियर लड़कियों के वर्ग में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए अफगानिस्तान के इस्तेÞकलाल स्कूल ने सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में जूनियर लड़कों के अंडर-17 वर्ग में विजयी शुरुआत करते हुए गुरूवार को डॉ अम्बेडकर स्टेडियम में मणिपुर के बैप्टिस्ट इंग्लिश हाई स्कूल मणिपुर को 2-0 से हरा दिया। अफगानिस्तान स्कूल की जीत में सामिर ने चौथे और 11वें मिनट में दो गोल दागे। बंगलादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने भी विजयी शुरुआत करते हुए गोवा के होली स्पिरिट इंस्टिट््यूट को 3-0 से हरा दिया। केरल स्कूल ने पिथौड़ागढ़ स्कूल को 4-0 से हराया। तमिलनाडु स्कूल ने केंद्रीय विद्यालय को रोमांचक संघर्ष में  3-2 से हराया। कोल्हापुर स्कूल ने हरियाणा के गुरुकुल स्कूल को 4-1 से पराजित किया।