इंग्लैंड में इंडियन क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का शिकार हुए शास्त्री ने कहा था कि विदेशों में अच्छा प्रदर्शन के मामले में इंडियन टीम पिछले 15 वर्षों की यह सर्वश्रेष्ठ टीम है।
अभी हाल ही में विराट कोहली के देश छोड़ने वाले बयान ने भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जिसके बाद प्रशासकों की समिति ने भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री को कड़ी फटकार लगते हुए कहा हैं कि,आप ये क्रिकेट के प्रशंसकों को यह तय करने दीजिये की भारतीय टीम क्रिकेट जगत में सर्वश्रेष्ठ टीम है या नहीं।
भारतीय मीडिया करता है हमेशा आलोचना

अभी हाल ही में हैदराबाद में टीम प्रबंधन और सीओए की बैठक में भारतीय टीम के कोच ने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा है कि, पिछले 15 सालों में विदेशों में प्रदर्शन के मामले में भारतीय टीम सर्वश्रेष्ठ टीम है। जिसके बाद उनके इस बयान पर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उस बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने बताया था कि, “भारतीय मीडिया हमेशा अपने क्रिकेट के खिलाड़ियों की आलोचना करता हैं। लेकिन टीम इंडिया पिछले 15 वर्षों में विदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम रही हैं।”
बता दे, भारतीय कोच उस बात पर अपनी बात रख रहे थे। जिसमें इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार के बाद भारतीय कप्तान पत्रकार के सवाल पर भड़क गए थे।
कोहली का पत्रकार को जवाब

विराट से जब एक मीडिया कर्मी ने सवाल पूछा कि,“क्या वो इंडियन कोच के विचारों से सहमत नहीं हैं “
तो उन्होंने उस बात पर जवाब देते हुए कहा ,“यह आपके विचार हैं इनके लिए शुक्रिया”।
उन्होंने यह भी बताया कि , “सीओए सदस्य ने उनसे कहा कि इस बैठक के विषय पर बात करे और आने वाली ऑस्ट्रेलिया दौरे की नीतियों पर चर्चा करिए। आप इस बात का फैसला नहीं कर सकते कि,यह विदेशों में प्रदर्शन के मामले में बेहतरीन टीम हैं या नहीं। इसका फैसला आप लोगों को करने दीजिए”।
बैठक में शामिल अधिकारी

इस बैठक में सीओए अध्यक्ष विनोद राय, डायना एडुल्जी, सीईओ राहुल जोहरी, इंडियन प्रेमियर लीग सीओओ हेमांग अमीन, महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम, कोहली, शास्त्री, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद आदि शामिल थे।
The post रवि शास्त्री को कड़ी फटकार, कोहली को मिली अहम नसीहत appeared first on SportzWiki Hindi.