इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने हाल ही में कैरेबियाई मेहमान टीम को टेस्ट, वनडे और टी20 श्रृंखला में हराकर आत्मविश्वास से लबरेज है। इस आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम शुक्रवार को आॅस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
संध्या के समय शनिवार के दिन करें ये अचूक उपाय, होगी धन की वर्षा
आॅस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम में इस बार कई युवा खिलाड़ी है। जो आॅस्ट्रेलिया टीम को घर में मात देकर पहली बार कंगारू धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का प्रयास करेगी। भारत के कई युवा खिलाड़ियों के लिए ये पहला आॅस्ट्रेलिया दौरा है। भारत के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप चावला ने बताया कि आॅस्ट्रेलिया का दौरा बहुत रोमांचक होने वाला है। यहां पर दोनों टीमों की और से रोमांचक चुनौती देखने को मिलेगी।
इसके साथ ही भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज ने दौरे पर जाने से पूर्व खींची गई पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की। यादव ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ओपनर रोहित शर्मा और अन्य के साथ तस्वीर भी शेयर की। इसी के साथ भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर पिक्चर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना।' आपको बता दें कि कंगारू धरती पर दौरा करने गई भारतीय टीम की कुछ तस्वीरें भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पोस्ट की है। जिसमें टीम इंडिया के सदस्य फोटो खिंचवाते नजर आ रहे है। भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदार में वेस्टइंडीज का दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—0 से सफाया किया था। टीम इंडिया के कई बल्लेबाज अभी शानदार फार्म में चल रहे है। ऐसे में आॅस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के कई खिलाड़ी कंगारूओं को चुनौती देते नजर आएंगे। भारतीय टीम 21 नंवबर को इस दौरे का पहला टी20 मैच खेल कर इस दौरे का आगाज करेगी।