स्पोर्ट्स डेस्क। 14वें हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का रंगारंग शुभारंभ हो गया है। इस बार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का आयोजन हो रहा है। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, शाहरुख़ खान, ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने शानदार प्रस्तुति दी। रहमान ने अपने सबसे जबरदस्त गाने ;जय हिंद-हिंद.. जय इंडिया गाकर उद्घाटन समारोह की शुरुआत की।
| @arrahman's rendition of #MaaTujheSalam has moved every soul in the stadium.#HWC2018 #Odisha2018 #OdishaHockeyWCInauguration pic.twitter.com/aS7YLwE6Q3
— Hockey World Cup 2018 - Host Partner (@sports_odisha) November 27, 2018
इसके बाद मेजबान ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने मंच पर आकर हॉकी वर्ल्ड कप का उद्घाटन किया। वर्ल्ड हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा ने समारोह के इतने बड़े स्तर पर आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पूरे प्रदेश को धन्यवाद दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी टीमों के कप्तान से बारी-बारी मुलाकात की।
| The @arrahman magic was all over Kalinga Stadium. As he began the World Cup anthem #JaiHindIndia, the crowd went under a spell. Ecstatic #HWC2018 #Odisha2018 pic.twitter.com/W9Y1SS5NCq
— Hockey World Cup 2018 - Host Partner (@sports_odisha) November 27, 2018
वहीं फिर शाहरुख़ खान ने उद्घाटन समारोह में अपनी हिट फिल्म ;चक दे इंडिया का फेमस डायलॉग बोला, ;ये 70 मिनट आपकी जिंदगी के सबसे खास पल हैं और इन्हें आपसे कोई नहीं छीन सकता। शाहरुख़ का यह डायलॉग सुन समारोह में मौजूद दर्शक ;चक दे का नारा लगाने लगे। वहीं फिर बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने जबरदस्त प्रस्तुति दी। उन्होंने करीब एक हजार से ज्यादा डांसर के साथ ;द अर्थ सॉन्ग डांस ड्रामा पेश किया।
| Kalinga Stadium was a constellation this evening, brimming with the brightest of stars. The glitz, the concert, the opening ceremony one for the ages. Welcome home, hockey. Thank you, @iamsrk@arrahman @MadhuriDixit#HWC2018 #Odisha2018 pic.twitter.com/wzSXgODwjU
— Hockey World Cup 2018 - Host Partner (@sports_odisha) November 27, 2018
Herald