ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में कंगारू टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी के सामने कोई भी कंगारू बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया। इस मैच में चोट की वजह से स्टार बल्लेबाजी शॉन मार्श नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह प्लेयिंग एलेवेन में शामिल किये गए डार्शी शॉर्ट् भी कुछ नहीं कर पाए।
नये खिलाड़ी को मौका
पहले मैच में करारी हार मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने युवा बल्लेबाज बेन मैकडरमट को मार्श के कवर के रूप में टीम के साथ जोड़ा है। बेन मैकडरमट ने अभी तक अपना वनडे डेब्यू नहीं किया है।

इस युवा बल्लेबाज ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेला है। अभी तक खेले 4 मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इन मैचों में उनके बल्ले से 100 से भी कम के स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं।
दूसरे मैच से पहले मार्श के फिट होने की उम्मीद
पहले मैच में 6 विकेट से हारने के बाद सीरीज का दूसरा मैच 9 नवम्बर को एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम को उम्मीद है कि शॉन मार्श पूरी तरह फिट से जाएंगे।

इस बारे में चयनकर्ता ट्रेवर हॉनस ने कहा
“बेन को इसलिए कवर के रूप में जोड़ा गया है क्योंकि अगर मैच के दिन तक शॉन मार्श फिट नहीं होते तो हमारे पास विकल्प रहेगा। हम लगातार शॉन की हालात पर नजर बनाये हुए हैं।”
घरेलू मैचों में मैकडरमट का शानदार रिकॉर्ड
बेन मैकडरमट ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले महीने हुए जेएलटी कप में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 7 मैचों में 71 की औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 427 रन बनाये थे। इसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। अब अगर मार्श दूसरे वनडे तक फिट नहीं होते तो मैकडरमट को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पहले मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टीम में नए खिलाड़ी को शामिल किया appeared first on SportzWiki Hindi.