Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई ने किया टीम की घोषणा, युवा खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार है. टीम इंडिया पहले टी-20 सीरीज खेलेगी फिर टेस्ट सीरीज. उसके पहले  भारतीय टीम को चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलना है. इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के टीम ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं क्या है ऑस्ट्रेलिया की टीम.

ये है ऑस्ट्रेलिया की टीम 

सैम व्हिटमैन (कप्तान) – वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया,मैक्स ब्रायंट – क्वींसलैंड,जेक कार्डर – पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया,जैक्सन कोलमन – विक्टोरिया
हैरी कौनवे- न्यू साउथ वेल्स,डैनियल फॉलिन्स – न्यू साउथ वेल्स,डेविड ग्रांट – दक्षिण ऑस्ट्रेलिया,हारून हार्डी – पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया,जोनाथन मेर्लो – विक्टोरिया,हैरी नील्सन – दक्षिण ऑस्ट्रेलिया,डी आर्सी शॉर्ट – वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया,परम उपपाल – न्यू साउथ वेल्स

टेस्ट टीम में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की कमी खलेगी 

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के ना होने से इन खिलाड़ियों के पास मौका है. कि वो बढ़िया प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह बना सकें. जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत हो सके.

टीम मैनेजमेंट ने मुश्किल विदेशी दौरों से पहले अभ्यास मैच खेलने की अहमियत समझी है

भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने मुश्किल विदेशी दौरों से पहले अभ्यास मैच खेलने की अहमियत समझी है.ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की सीरीज से पहले भारत चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज अगले महीने 6 दिसंबर से खेली जाएगी.

साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम सही से प्रैक्टिस मैच नहीं खेला था 

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले एक भी प्रैक्टिस मैच नहीं खेला था जिसके बाद विराट कोहली ऐंड कंपनी टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका गंवा बैठी.इसके बाद इंग्लैंड दौरे से पहले भी टीम इंडिया ठीक से अभ्यास नहीं कर सकी थी और नतीजा 1-4 से टेस्ट सीरीज में हार के तौर पर मिला.

पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, हनुमा विहारी प्रैक्टिस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं

इससे पहले भारत के टेस्ट बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, हनुमा विहारी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच का हिस्सा थे. जिसमे इन बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था.

ये है भारत की टेस्ट टीम 

विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई ने किया टीम की घोषणा, युवा खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.