स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा एवं अंतिम मैच खेला गया। यह मैच भारत ने शिखर धवन के 92 और ऋषभ पंत के 58 रनों की पारी के बदौलत 6 विकेट से अपने नाम किया और इसी के साथ पहली बार भारत ने जीतकर वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीनस्वीप किया। इस अंतिम टी20 मैच में कई रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम भी किये और कई खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया।
जिसमे शिखर धवन की फील्डिंग की जमकर चर्चा हो रही है। शिखर धवन ने बाउंड्री लाइन पर शानदार फील्डिंग करते हुए वेस्टइंडीज के शाई होप के छक्के को रोककर टीम इंडिया के लिए 5 रन बचाए। उनकी फील्डिंग की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है।
The Dhawan dive at the ropes@SDhawan25's leap at the boundary ropes saved a definite six. Top effort there to save five runs for the team.
— BCCI (@BCCI) November 11, 2018
https://t.co/7ZfgXhpNRn #INDvWI pic.twitter.com/DMqbTyhn3j
आपको बता दें, शाई होप ने क्रुणाल पांड्या के ओवर में शानदार हवाई शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे धवन दौड़ते हुए आए और डाइव लगाकर छक्के को रोक लिया। आपको बता दें, BCCI ने टि्वटर हैंडिल पर शिखर धवन के इस शानदार फील्डिंग का वीडियो शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-
रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये शानदार रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछें
PSL में खेलने के लिए स्मिथ और डिविलियर्स ने रखी ये शर्त, जानिए
Ind vs Pak: बिना एक भी गेंद खेले स्कोर बोर्ड पर नजर आये भारत के 10 रन, जानिए वजह
Herald