कैरेबियन सरजमीं पर खेली जा रही आईसीसी महिला विश्व टी-20 में शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में पहली बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा और उनके सफर का अंत हो गया।
मिताली राज सो सेमीफाइनल में जगह नहीं देने पर हरमन की हो रही जमकर आलोचना
हरमनप्रीत कौर की अगुवायी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट के ग्रुप दौर में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपने शुरुआती चारों मैच जीते। इन मैचों में अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मिताली राज का खास योगदान रहा।

लेकिन अचानक से ही सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज को बाहर कर दिया। और मिताली राज की गैरमौजूदगी में सेमीफाइनल में इंग्लिश महिला टीम ने करारी मात दी।
चौतरफा आलोचना के बाद अब मिताली की मैनेजर ने कही हरमन को कड़वी बात
मिताली राज को सेमीफाइनल जैसे बड़े ही महत्वपूर्ण मैच में टीम में शामिल नहीं करने के बाद पूरे क्रिकेट जगत में भारतीय महिला टीम मैनेजमेंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर की जबरदस्त आलोचना हो रही है।

हरमनप्रीत कौर की चौतरफा हो रही आलोचना के बीच अब मिताली राज को टीम में शामिल नहीं करने पर उनकी मैनेजर अनीशा गुप्ता ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है।
हरमनप्रीत है एक अपरिपक्व, झूठी और चालाक
अनीशा गुप्ता ने एक ट्वीट पर जमकर भड़ास निकाली और लिखा कि “दुर्भाग्यवश भारतीय टीम राजनीति में विश्वास करती है ना कि खेल में। भारत और आयरलैंड के बीच मैच में मिताली का अनुभव कितना काम आ सकता था, इसे देखने के बाद भी हरमन को अपनी मन की करने दिया गया, जो अपरिपक्व, झूठी और चालाक है।”

वैसे ये ट्वीट एक असत्यापित अकाउंट से आया जिसे डिलीट कर दिया गया है। लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अनीशा गुप्ता से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि ”
मैं नहीं जानती कि अंदर क्या चल रहा है। लेकिन मैचों का प्रसारण हो रहा है तो हम देख सकते हैं कि कौन प्रदर्शन कर रहा है और कौन नहीं। हम देख सकते हैं मिताली के साथ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी क्या हो रहा है। इसके पीछे काफी गहरायी है जिसे देखने की जरूरत है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post मिताली राज को सेमीफाइनल में जगह न देने पर मिताली के मैनेजर ने हरमनप्रीत कौर को कहे अपशब्द appeared first on SportzWiki Hindi.