पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में दो-दो खिलाड़ी चोटिल हो गएं. इस मैच में पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक लोकी फर्ग्यूसन की एक बाउंसर पर चोटिल हो गए, तो बाद में शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे निकोल्स चोटिल हो गए. हालांकि गनीमत रही कि निकोल्स तुरंत ही अपनी चोट को सहलाते हुए ठीकठाक हो गएं. लेकिन मलिक इस चोट से अजीब तरीके से आउट हो गएं.
हेनरी निकोलस को लगी चोट
बता दें, हेनरी निकोलस के कंधे पर गेंद लगकर हवा में ट्रेवल करते हुए कुछ दूरी पर जाकर गिरने लगी लेकिन वहीं पर टकटकी लगाए फील्डिंग कर रहे ईश सोढ़ी ने ड्राइव लगाकर गेंद को गिरने से पहले ही लपक लिया और इस तरह से शोएब मलिक के विकेट का पतन हुआ. आप भी देखिए कैसे मलिक आउट हुए.
यहाँ देखें विडियो
Lockie Ferguson Wicket v Pakistan ODI 2
This would have to be one of the stranger dismissals we've seen! Tough second ODI in Abu Dhabi but we move on to a decider in Dubai.
Gepostet von Blackcaps am Freitag, 9. November 2018
फखर जमान ने खेली शानदार पारी
बता दें,फखर जमान (88 गेंद, 88 रन, 11 चौके) के शानदार अर्धशतकीय पारी और शाहिन अफरीदी की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरे वन-डे में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया. अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेल गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए.जवाब में पाकिस्तान ने 40.3 ओवर में 212 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

शाहिन अफरीदी ने झटके 4 विकेट
पाकिस्तान की तरफ से पाकिस्तान की तरफ से शाहिन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 38 रन देकर 4 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर ने 86 रन की नाबाद पारी खेली.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post न्यूजीलैंड के खिलाफ अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए शोएब मलिक, आज तक नहीं देखा होगा आपने ऐसा कैच appeared first on SportzWiki Hindi.