भारतीय टीम के इस समय के सबसे शानदार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चल रहा है. पहले इस खिलाड़ी ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया. फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा. अब यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गया है. टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी खौफ में हैं.
21 नवंबर को दोनों देशों के बीच पहला टी20 मैच खेला जाना है
21 नवंबर को दोनों देशों के बीच पहला टी20 मैच खेला जाना है और पहले मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है. जिस तरह से मैक्सवेल रोहित की तारीफ कर रहे हैं. उससे ये लगता है कि पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम रोहित की बेहतरीन बल्लेबाजी से खौफ कहा रही है.

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा,
‘वो (रोहित शर्मा) काबिले तारीफ हैं. रोहित गेंद को बेहद आसानी से खेलते हैं. दूसरे बल्लेबाजों की तुलना में उनके पास शॉट खेलने के लिए बहुत ज्यादा टाइम रहता है और वो गेंदों को आसानी से बाउंड्री के बाहर भेजते हैं. वो बल्लेबजी को बहुत आसान बना देते हैं और उन्हें खेलते देखना बेहद शानदार रहता है.’

मैक्सवेल ने आगे कहा,
‘उनके नाम बहुत सारे दोहरे शतक हैं और वनडे क्रिकेट में उनका हाई स्कोर भी 264 रन है. वो तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों को शानदार तरीके से खेलते हैं. रोहित शर्मा स्टार हैं. रोहित जब खेलते हैं तो उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं होती और वो किसी भी गेंदबाज को खेलते वक्त परेशान नजर नहीं आते.’

ऑस्ट्रेलिया में ये है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 27 वनडे मैचों में 51.95 की औसत से 1,143 रन बनाए हैं.इस दौरान रोहित के बल्ले से 4 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं.
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी नाबाद 171 रनों की है. रोहित की शानदार बल्लेबाजी और ऑस्ट्रेलिया में इस बेहतरीन रिकॉर्ड को देखते हुए लगता है रोहित इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जरूर कमाल करेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रोहित शर्मा से खौफ में है ऑस्ट्रेलिया, ग्लेन मैक्सवेल ने बताया मौजूदा समय का पसंदीदा बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.