हाल ही में वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व टी-20 में भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लिश महिला टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के लेकर तो ज्यादा हंगामा नहीं हुआ, लेकिन इस मैच में मिताली राज को बाहर बैठाने को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
भारतीय महिला टीम सेलेक्शन विवाद, मिताली-हरमन को सीओए ने किया तलब
इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मिताली राज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी।

इसके बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट पर हर कोई भड़का हुआ है और सीओए तक इस मामले की जांच में आगे आया है। जिसमें उन्होंने मिताली राज और कप्तान हरमनप्रीत कौर दोनों को तलब किया।
मिताली ने सीओए के सामने कोच रमेश पवार पर लगाए गंभीर आरोप
चयन प्रक्रिया को लेकर उठे उबाल के बीच जब मिताली राज सीओए से मिली तो उन्होंने भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पवार पर टीम में पारदर्शिता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मिताली राज ने दो टूक एक लेटर में लिखा कि
“उन्हें भारतीय टी 20 महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से कोई शिकायत नहीं है, सिवाय इसके कि हरमन ने कोच रमेश पवार के उस फैसले का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने मुझे सेमीफाइनल से बाहर करने को कहा। मैं अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहती थी। मुझे काफी दु:ख हुआ क्योंकि हमने एक सुनहरा मौका खो दिया।”
पत्रकार बोरिया मजूमदार ने रमेश पवार पर कार्यवाही की मांग की
मिताली राज के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद भारतीय महिला क्रिकेट में भूचाल आ गया है। तो वहीं भारत के एक बड़े पत्रकार बोरिया मजूमदार ने कोच रमेश पवार पर कार्यवाही की बात करते हुए ट्वीट कर लिखा कि,
This is shocking. Ramesh Powar tells @M_Raj03 she cant go to the stadium for the Aus game. Says she cant be part of the team huddle. Says how does it feel to be benched!! Is this man for real?????! @BCCI are you listening? Vinod Rai are you seeing this? Take action or leave.
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) November 27, 2018
ये चौंकाने वाला है। रमेश पवार मिताली को कहते हैं कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्टेडियम नहीं जा सकतीं। साथ ही कहते हैं कि वो टीम हडल का हिस्सा नहीं हो सकतीं। वो कैसा अहसास कर सकती है। क्या ये असली आदमी है????? बीसीसीआई आप सुन रहे हैं? विनोद राय क्या आप इसे देख रहे हैं!! कार्यवाही होगी या छोड़ दें।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post हरमनप्रीत कौर ने इनके कहने पर मिताली राज को किया था सेमीफाइनल से बाहर, अब उठी कार्यवाही की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.