Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली से अपनी तुलना पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कही ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में हर दिन के साथ खतरनाक होते जा रहे हैं। जिस तरह से विराट कोहली मौजूदा समय में अपने बल्ले से रनों का विस्फोट कर रहे हैं उससे तो पूरे क्रिकेट जगत में बस इसी नाम की चर्चा है।

विराट कोहली में नजर आ रही है रनों की जबरदस्त भूख

भारतीय क्रिकेट की रन मशीन विराट कोहली मौजूदा समय में तो हर मैच की हर पारी में रनों का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं। कोहली में एक जबरदस्त रनों की भूख नजर आ रही है जिससे कम उन्हें कुछ मंजूर ही नहीं है।

कोहली की रनों की निरंतरता ऐसी ही कि विराट कोहली का विकेट शुरुआत में मिलना किसी भी विरोधी टीम के लिए मैच जीतने जैसी खुशी दे रहा है। ऐसे में समझा जा सकता है कि आखिर कोहली के विकेट की क्या कीमत है।

सचिन तेंदुलकर और ब्रेडमैन जैसी रनों की भूख दिखा रहे हैं कोहली

मौजूदा समय में जिस अंदाज में विराट कोहली रन बना रहे हैं और हर मैच के साथ अपने नाम नया कीर्तिमान बना रहे हैं। ऐसा ही दौर एक समय महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रेडमैन और भारत के सचिन तेंदुलकर में नजर आता था।

तभी तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर के साथ हो रही है। लेकिन वहीं मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की निरंतरता का राज बताया।

सचिन तेंदुलकर ने बताया विराट कोहली की निरंतरता का राज

सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म को लेकर कहा कि

मुझे लगता है कि ये उनकी भूख है…. उनका स्वभाव है। स्थिति का आंकलन करने की क्षमता है। क्योंकि इसमें कोई सेट फॉर्मूला नहीं होता है।”

“हर दिन आपको कुछ अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और आपको अपने दिमाग में अनुकूलता और लचीलापन होना पड़ता है इसका आकलन करने वाला ही ऐसा कर सकता है। और अच्छी बात ये है कि वो हमेशा के लिए इस तरह से भूखे हैं। एक बल्लेबाज को ऐसा ही होना चाहिए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विराट कोहली से अपनी तुलना पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.