Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने किया ये कारनामा की पीछे रह गए सचिन और विराट, जानिए

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्तान विराट कोहली कई रिकॉर्ड के लिए जाने जाते है। लेकिन एक मामले में एक भारतीय टीम के मात्र 21 साल के खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत में ही उनके एक रिकॉर्ड में उनकी बराबरी कर ली है। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल-2019 के 12वें सत्र के लिए टीम में रिटेन किया है। साथ ही इस बार ऋषभ पंत 15 करोड़ी क्लब में शामिल हो गए है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की इससे पहले दिल्ली ने ऋषभ को रिटेन किया था तो उस समय उनके पिछले सत्र की कीमत आठ करोड़ रुपए थी। लेकिन इस बार वह 15 करोड़ी क्लब में शामिल हुए हैं। साथ ही आपको बता दे की इस क्लब में शामिल होने के बाद भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए ये करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा आपको बता दे की चेन्नई सुपरकिंग्स ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियन्स ने रोहित शर्मा को उनकी टीमों ने रिटेन किया है और दोनों को 15-15 करोड़ रुपए मिलने हैं।

साथ ही बताया जा रहा है की भारतीय कप्तान विराट कोहली को चैलेंजर्स बेंगलुरू ने रिटेन किया है और उन्हें 17 करोड़ रुपए मिलने हैं। साथ ही इस मामलें में ऋषभ पंतका मुकाबला सचिन और विराट से किया जा रहा है की उन्होंने ने भी अपने करियर की शुरुआत में इतनी बड़ी छलांग नहीं लगाई होगी जितनी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लगा दी है। साथ ही आपको बता दे की पंत को इस समय क्रिकेट के तीनों फार्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों में से है।

और ये भी पढ़े :

IPL 2019: रिलीज होने के बाद इन दो खिलाडिय़ों ने RCB को कहा शुक्रिया

पूर्व क्रिकेटर दिलशान पॉलिटिक्स में खेलेंगे नई पारी, इस पार्टी में हुए शामिल

IND vs AUS: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, ये होगा प्लेइंग इलेवन



Herald