Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा : रोमांचक अंदाज में टेस्ट मैच जीतने वाली किवी टीम ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली कैफ से लेकर लक्षमण तक सभी ने बांधे तारीफों के पुल

टेस्ट क्रिकेट इज बेस्ट क्रिकेट…. वाकई में इन शब्दों को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आज एक फिर से जीवित कर दिया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच किवी टीम ने पुरे 4 रनों से जीतकर अपने नाम किया. यह मैच इतने रोमांचक अंदाज में खेला गया, कि दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरे सिर्फ और सिर्फ इस मुकाबलें पर अटकी रह गयी.

आप सभी को बता दे, कि सरफराज अहमद की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मैच जीतने के लिए 175 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम के गेंदबाजो ने अपने लक्ष्य का बखूबी बचाव किया और मैच जीतने में कामयाब भी हुए.

139 रन और 10 विकेट के बीच थी जंग 

photo credit : twitter

पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल में पाकिस्तान की टीम को मैच जीतने के लिए 139 रन और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को पूरे 10 विकेट की आवश्यकता थी. सभी को ऐसा लगा रहा था, कि जीत हर हाल में पाकिस्तान की ही होगी. मगर किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था.

न्यूजीलैंड के गेंदबाजो ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइन अप पर ऐसा हमला बोला, कि पूरी टीम ही हिल गयी. पाकिस्तान टीम का सबसे पहला विकेट इमाम उल हक (27) के रूप में 40 रनों के स्कोर पर गिरा. इमाम के आउट होने के बाद टीम का स्कोरकार्ड चलता रहा, हालाँकि विकेट भी नियमित अन्तराल पर गिरते रहे.

पाकिस्तान की टीम का पांचवां विकेट 147 के स्कोर पर गिरा… बस फिर क्या था… एक के बाद एक विकटों की लाइन सी ही लग गयी. 154 पर  छठा विकेट कप्तान सरफराज अहमद (3), 154 पर सातवां विकेट बिलाल आसिफ, 155 पर आठवां यासिर शाह, 164 पर नौवां हसन अली.

रुक गयी सांसे 

image by : twitter

पाकिस्तान टीम की हाथ में मात्र एक विकेट बचा था और टीम को अभी भी मैच जीतने के लिए 12 रन चाहिए थे. पाकिस्तान को अभी भी जीत का फेवरेट माना जा रहा था, क्योंकि टीम के मंझे हुए खिलाड़ी और पूर्व कप्तान अजहर अली अभी भी क्रिज पर बने हुए थे. अजहर अली अकेले दबाव नहीं झेल सके और 65 रन बनाकर आउट हो गये.

अजहर के विकेट के साथ ही किवी खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी और टीम ने बेहद ही रोमांचक अंदाज में पहला टेस्ट मैच जीतकर अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की टीम के सबसे बड़े हीरो अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अजज़ पटेल रहे. अजज़ ने पुरे मुकाबले में कुल 7 विकेट हासिल किये.

न्यूजीलैंड की टीम ने मैच जीतने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी खलबली मचा दी. आइये डालते हैं, एक नजर टीम की लाजवाब जीत पर किसने क्या कहा:

 

 

 

 

 

The post किसने क्या कहा : रोमांचक अंदाज में टेस्ट मैच जीतने वाली किवी टीम ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली कैफ से लेकर लक्षमण तक सभी ने बांधे तारीफों के पुल appeared first on SportzWiki Hindi.