स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच हाल ही में खेला गया। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट 64 रन से जीता है। इस टेस्ट में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड अपने दर्ज किया है। शाकिब अल हसन सबसे तेज़ 3000 रन बनाने और 200 विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड के दिग्गज इयान बॉथम को भी पीछे छोड़ दिया है।
31 वर्षीय शाकिब ने यहां जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यह कारनामा अपने नाम किया था। रिपोर्ट के अनुसार, पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले शाकिब अल हसन के नाम 196 विकेट थे और उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में किरेन पॉवेल को आउट करते ही अपने करियर के 200 विकेट पूरे किये। शाकिब अपने करियर में अब तक 18 बार 5 विकेट और दो बार 10 विकेट ले चुके है।
Shakib Al Hasan tops Ian Botham and Andrew Flintoff on a great day for Bangladesh https://t.co/PCLYY1qYyf #BANvWI pic.twitter.com/Nmg561Aeu7
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 24, 2018
शाकिब से पहले इयान बॉथम 55 मैचों में, न्यूजीलैंड के क्रिस केयर्न्स 58 मैचों में, इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ 69 मैचों में और भारत के कपिल देव 73 मैचों में 3000 रन बनाने के साथ-साथ 200 विकेट ले चुके हैं। लेकिन अब शाकिब ने इन सभी दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़े:-
INDvsAUS 3rd T20: विराट पारी के आगे कंगारू पस्त, सीरीज 1-1 से हुई बराबर
IND vs AUS 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 164 रनों का लक्ष्य
इंग्लैंड को हरा ऑस्ट्रेलिया बनी महिला टी-20 विश्व कप की सरताज
Herald