Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम हुआ जारी, इस दिन खेला जायेगा यह मैच

इंडियन ए टीम के नवंबर-दिसंबर 2018 में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया गया हैं। बता दे टीम इंडिया तीन चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मुकाबला खेलने के लिए न्यूजीलैंड जा रही हैं। इसमें पहले चार मुकाबलों में अजिंक्य रहाणे भारत ए के कप्तान रहेंगे। वही दूसरे दो चार दिवसीय मुकाबले के कप्तान करुण नायर होंगे। इसी में एकदिवसीय टीम के कप्तान मनीष पांडे को बनाया गया हैं। बता दे भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट 16 से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। यह मैच माउंट मौंगानुई में खेला जाएगा।

वही इसका दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट 23 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा। यह मैच भी माउंट मौंगानुई में खेला जाएगा। इसका तीसरा अनाधिकारिक टेस्ट 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक खेला जाएगा। यह मैच व्हांगरेई में खेला जाएगा। तीन एकदिवसीय मैचों का पहला मैच 7, तारीख को दूसरा मैच 9 तारीख को और तीसरा मैच 11 दिसंबर को खेला जाना हैं यह सभी मुक़ाबले माउंट मौंगानुई में खेले जाने हैं। बता दे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी को नज़र में रखते हुए इंडियन सीनियर टीम के कुछ खास खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी गयी हैं।


पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान),मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और कृष्णप्पा गौतम,रोहित शर्मा, मुरली विजय, पार्थिव पटेल, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल, शाहबाज नदीम, मयंक अग्रवाल, रजनीश गुरबानी,केएस भरत, विजय शंकर।
दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट टीम

करूण नायर (कप्तान),मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और कृष्णप्पा गौतम, शुबमन गिल, रवीकुमार समर्थ, इशान किशन, अंकित बावने, केएस भरत, विजय शंकर, शाहबाज नदीम, मयंक अग्रवाल, रजनीश गुरबानी,अभिमन्यु ईश्वरन, मयंक अग्रवाल,


तीन एकदिवसीय मैच टीम
मनीष पांडे (कप्तान), खलील अहमद और सिद्धार्थ कौल,अनमोलप्रीत सिंह, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अंकित बावने, क्रुणाल पांड्या, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, शुबमन गिल, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम हुआ जारी, इस दिन खेला जायेगा यह मैच appeared first on SportzWiki Hindi.