विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के ऑक्शन पर अब हर किसी फ्रेंचाइजी की नजरें हैं। आईपीएल-12 के ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी कर दिया है।
आईपीएल-12 के ऑक्शन पर हैं सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें
अब आईपीएल-12 के लिए रिलीज किए गए खिलाड़ियों और नए खिलाड़ियों पर 18 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें हैं। जिसमें कई स्टार और शानदार लय में चल रहे खिलाड़ियों के नाम भी दांव पर रहेंगे।

आईपीएल के अगले सीजन से पहले कई टीमों ने तो अपने पाले से काफी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है जिसके बाद उन्हें ऑक्शन में उतरने वाले खिलाड़ियों को चुनकर टीम को पूरा करना है।
कुछ अच्छे खिलाड़ियों पर हैं किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रीति जिंटा की नजरें
इनमें से अपने पहले खिताब की तलाश कर रही किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी भी है जिन्होंने इस बार अपने काफी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है और एक बार फिर से ये नए खिलाड़ियों के साथ खिताबी सूखे को खत्म करना चाहते हैं।

ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी की को-ऑनर प्रीटि जिंटा की नजरें इस बार कुछ अच्छे खिलाड़ियों को अपनी टीम में लेने पर रहेंगी जिससे खिताबी सूखे को खत्म किया जा सके।
जॉनी बेयरेस्टो को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में किंग्स इलेवन पंजाब बना सकती है हिस्सा
प्रीटि जिंटा किसी तरह से मौजूदा समय में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को शामिल करना चाहेगी। जिसमें इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो का नाम सबसे ऊपर कहा जा सकता है। किंग्स इलेवन पंजाब एक पेशेवर विकेटकीपर की खोज में हैं और जॉनी बेयरेस्टो एक अच्छे विकेटकीपर होने के साथ ही एक शानदार बल्लेबाज हैं।

इंग्लैंड के 29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो अपनी नेशनल टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। जॉनी बेयरेस्टो टी-20 फॉर्मेट के भी एक बेहतर बल्लेबाज हैं। बेयरेस्टो ने अब तक ओवरऑल टी-20 करियर में 96 मैच खेले हैं जिसमें करीब 25 की औसत और 126.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। तो 56 कैच और 10 स्टंपिंग भी की हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आईपीएल ऑक्शन- किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर प्रीटि जिंटा इस इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज पर खेल सकती हैं बड़ा दांव appeared first on SportzWiki Hindi.