ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम जब भी आमने-सामने होती है तो एक जबरदस्त कांटेदार मुकाबला तो देखने को मिलता ही साथ ही इन दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली सीरीज में स्लेजिंग भी खासी सुर्खियां बटोरती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट का एक लंबा इतिहास रहा है।
पार्थिव पटेल से स्लेजिंग को लेकर स्टीव वॉ का खुलासा
इस भिडंत में स्लेंजिग का भी एक बड़ा इतिहास रहा है। ऐसा कोई टेस्ट सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नहीं देखने को मिली है जब स्लेजिंग नहीं हुई हो।

वैसे तो स्लेजिंग के कई किस्से हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रहे स्टीव वॉ ने साल 2004 में भारत के विकेटकीपर पार्थिव पटेल के साथ हुई स्लेजिंग का खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक युवा पार्थिव पटेल ने उनके साथ स्लेजिंग की थी।
2004 में स्टीव वॉ के अंतिम टेस्ट मैच में पार्थिव ने की थी स्लेजिंग
ऑस्ट्रेलिया ही नहीं विश्व क्रिकेट के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान रहे स्टीव वॉ ने साल 2004 में अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेला इस मैच में जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे तो विकेट के पीछे खड़े भारत के पार्थिव पटेल ने स्लेजिंग का सहारा लिया था।

भारत इस टेस्ट मैच में टॉप पर था जहां ऑस्ट्रेलिया 443 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। इसी दौरान जब स्टीव वॉ बल्लेबाजी कर रहे थे तो स्टंप के पीछे खड़े पार्थिव पटेल ने स्टीव वॉ की खिंचाई करने की कोशिश की और कहा कि “चलो देखते हैं कि आप अपने सबसे फेमस शॉट स्लॉग स्वीप को खेल सकते हैं या मिस करते हैं।”
स्टीव वॉ ने भी दिया पार्थिव पटेल को जवाब
ऐसा सुनकर स्टीव वॉ ने पार्थिव पटेल से कहा कि “थोड़ा सा सम्मान भी दिखाओ। जब तुम नेपी में होते थे तब मैंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। “

इसके बाद पार्थिव ने इस बात को लेकर कहा कि “ये कोई स्लेजिंग नहीं है। लोग कहते हैं कि मैच में बहुत स्लेजिंग होती है, लेकिन मुझे लगता है कि आप इसे थोड़ा अलग तरीके से कर सकते हैं, जिसमें कुछ हंसी और कुछ मस्ती हो।”
स्टीव वॉ, वीरू के बेखौफ अंदाज के हुए मुरिद
इस बात का जिक्र करने के साथ ही स्टीव वॉ ने वीरेन्द्र सहवाग के 2003 में मेलबर्न टेस्ट मैच के दौरान 195 रनों के बाद छक्के की कोशिश करने की बात का भी जिक्र किया जब सहवाग आउट हुए थे।

वॉ ने कहा कि “सहवाग एक अविश्वसनीय खिलाड़ी थे जिन्होंने ये महसूस नहीं किया कि वो एक टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि वो अपने साथी खिलाड़ी के खिलाफ ही उनके पीछे खेल रहे हो। वो सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे थे।”
“वो पहली ही गेंद से पूरी तरह से डोमिनेट करते हैं। वो एक अलग तरह के भारतीय खिलाड़ी रहे जो पहले कभी नहीं देखा गया है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post जब स्टीव वॉ ने पार्थिव पटेल को कहा, “जब तुम नेपी में थे तब मैंने अपना करियर कर दिया था शुरू”, पार्थिव ने कही थी ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.