Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अटवाल की हांगकांग ओपन में अच्छी शुरुआत

हांगकांग
भारत के अर्जुन अटवाल ने हांगकांग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में गुरुवार को यहां चार अंडर 66 का कार्ड खेला। अटवाल शीर्ष पर काबिज युसाकु मियाजातो, आस्ट्रेलिया के जैसन स्क्राइवनर और इंग्लैंड के एरोन रे से एक शाट पीछे हैं। भारतीय गोल्फर ने सुबह एक समय बढ़त बनायी थी लेकिन बाद में इन तीनों गोल्फरों ने अच्छा खेल दिखाकर उन्हें एक शाट पीछे कर दिया था। अन्य भारतीयों में खालिन जोशी (68) संयुक्त नौवें, शुभंकर शर्मा (69) संयुक्त 23वें, अजितेश संधू और एसएसपी चौरसिया (70) संयुक्त 41वें, चिराग कुमार (71) संयुक्त 53वें, जीव मिल्खा सिंह और एस चिक्कारंगप्पा (72) संयुक्त 72वें, शिव कपूर और विराज मदप्पा संयुक्त 89वें, राशिद खान और ज्योति रंधावा (75) संयुक्त 113वें स्थान पर हैं।