Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चीन ओपन में पीवी सिंधू रूस की ईवगेनिया के खिलाफ करेंगी अभियान की शुरुआत

फुझोउ (चीन)
इस साल अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही शीर्ष भारतीय बैडंिमटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू हो रहे चीन ओपन में रूस की ईवगेनिया कोसेतस्काया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगी। ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधू इस साल पांच टूर्नामेंटों में उपविजेता रही हैं। उन्हें इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर 750 टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता मिली है और पहले दौर में विश्व रैंकिंग में 30वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी के खिलाफ उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिये। विश्व रैंंिकग में तीसरे स्थान पर काबिज सिंधू को जापान की नोजोमी ओकुहारा के साथ ड्रा के समान हाफ में रखा गया है और दोनों खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला हो सकता है।

ओलंपिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मरिन और विश्व रैंंिकग में दूसरे स्थान पर काबिज जापान की अकाने यामागुची को ड्रा के दूसरे हाफ में रखा गया है। एकल में चुनौती पेश करने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ी वैष्णवी रेड्डी जाक्का बुधवार को पहले दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ खेलेंगी। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी अपने अभियान की शुरूआत मंगलवार को जापान की शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो के खिलाफ करेंगी। मंगलवार को ही मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारूप रासमुस्सेन को चुनौती पेश करेंगे। पुरुष एकल में पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणाय बुधवार को अपने पहले दौर के मैच खेलेंगे।