श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ गॉल में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. उनके संन्यास लेने के साथ ही 20वीं सदी में डेब्यू करने वाले कोई भी क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेलता नजर नहीं आएगा. वे आखिरी सक्रिय टेस्ट क्रिकेटर हैं, जिसने 1999 या उससे पहले टेस्ट डेब्यू किया हो. यह एक संयोग ही है कि हेराथ उसी मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलेंगे, जहां उन्होंने डेब्यू किया था. उन्होंने 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर पहला टेस्ट खेला था.
हेराथ ने गॉल में अपने 100 वें टेस्ट विकेट पूरे किए
अपना 93 वां और अंतिम टेस्ट खेलने वाले रंगना हेराथ ने गॉल में अपने 100 वें टेस्ट विकेट पर पहुंचे. एक ही मैदान पर मुथैया मुरलीधरन और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 100 या उससे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड हेराथ ने बराबर किया. न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज रिचर्ड हैडली के 431 विकेट की भी बराबरी कर ली.

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 90 के दशक के टेस्ट खिलाड़ियों का वापसी करना कठिन
बता दें, 1999 पहले डेब्यू करने वालों में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के शोएब मलिक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं, लेकिन दोनों टेस्ट नहीं खेलते. भारतीय क्रिकटर्स की बात करें तो हरभजन सिंह ने 1998 में डेब्यू किया था, लेकिन 2015 के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट नहीं खेला है.टीम इंडिया की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उनकी टेस्ट टीम में वापसी अब कठिन है.

2012 में टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने थे
हेराथ के रहते ही दिसंबर, 2011 में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट जीता था. उस मैच में उन्होंने 11 विकेट लिए थे। 2012 में 60 विकेट लेकर हेराथ टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने थे. पाकिस्तान के खिलाफ 2014 में हुए कोलंबो टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में नौ और दूसरी में पांच विकेट लिए थे.पाक के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा 230 विकेट हैं.
The post अपने आखिरी टेस्ट में रंगना हेराथ का कमाल, बड़े विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की appeared first on SportzWiki Hindi.