स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान के बाहर कई कंपनियां के ब्रैंड एंबेसडर बने हुए है। लेकिन हाल ही में उन्होंने जोड़ियां बनाने का फैसला किया है। जी हाँ, धोनी ऑनलाइन मैट्रिमनी प्लेटफॉर्म भारत मैट्रिमनी के ब्रैंड एंबेसडर बन गए है। भारत मैट्रिमनी वेबसाइट से जुड़ने पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ने पर अच्छा महसूस कर रहे हैं। यह एक ऐसा ब्रांड है, जिसने कई सफल शादियां कराई हैं।
वहीं इस खास मौके पर वेबसाइट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरुगवेल जानकी रमन ने कहा है कि उनके ब्रांड के साथ धोनी के आने से वह बेहद खुश हैं। क्योंकि वह काफी युवाओं के प्ररेणास्त्रोत हैं। वह एक प्रसिद्धि क्रिकेटर है और उनकी छवि काफी अच्छी है। इसके अलावा वह अपने सुखी शादीशुदा जीवन, जिम्मेदार पिता और अच्छे पति जैसी खूबियों से भरपूर है और दूसरों को प्रेरित भी करते हैं।
वहीं धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो अभी वो अच्छी फॉर्म में नहीं है। इस साल वो काफी पूरी फॉर्म से गुजर रहे है और आलोचकों के निशाने पर है। इंग्लैंड दौरे और वेस्टइंडीज के वनडे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं करने की वजह से उन्हें t20 सीरीज से दूर रखा गया। चयनकर्ता और कप्तान विराट कोहली धोनी की फॉर्म को लेकर काफी परेशान है। क्योकि अगले साल ICC वर्ल्ड कप होने जा रहा है।
यह भी पढ़े:-
पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को की चेतावनी
रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित हुआ भारतीय टीम का ये पूर्व खिलाडी
आने वाले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पर रोहित का बयान, मैं टेस्ट मैच के बारे में सोच नहीं रहा हूं
Herald