भारत के मध्यमक्रम के बल्लेबाज़ अम्बाती रायडू ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने ये फैसला वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने को लिया है. उनका कहना है कि वह वनडे और टी20 क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। वह अब रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेलेंगे. शनिवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से बात करते हुए रायडू ने बताया कि वह लिमेटिड ओवर क्रिकेट और टी20 पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं. वह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर छोटे फॉर्मेट खेलेंगे.
लैटर में लिख कर की घोषणा

अम्बाती रायडू ने इस बारे में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर जानकारी दी है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि हैदराबाद के लिए खेलना सम्मान रहा है और मैं कभी खिलाड़ियों और यहां के कोच से मिले सपोर्ट को नहीं भुला सकूंगा और विशेष रूप से, जिस तरह से मुझे विद्रोही आईसीएल में कार्यकाल के बाद बीसीसीआई में वापस स्वागत किया. इसी के साथ उन्होंने बीसीसीआई, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन का शुक्रिया भी अदा किया.
हैदराबाद को रणजी सत्र में लगा झटका

हैदराबाद रणजी टीम के लिए रायडू के संन्यास की खबर एक बड़ा झटका है क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की वजह से वो पहले मैच में हैदराबाद की टीम से नहीं जुड़ पाए थे. ऐसे ने हैदराबाद की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद अपने दूसरे रणजी मैच में तमिलनाडू के खिलाफ रायडू के जुड़ने की उम्मीद की जा रही थी.
भारत के लिए बने है नंबर 1 विकल्प

भारत वर्ल्ड कप 2015 के बाद से लगातार नंबर चार के बल्लेबाज़ की खोज कर रहा है. ऐसे में अब एशिया कप में मिले मौके का रायडू ने पूरा फायदा उठाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है.जिस वजह से उन्हें नंबर चार का सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा हैं.
The post भारत और विराट कोहली को बड़ा झटका इस वजह से अम्बाती रायडू ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.