Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने महेद्र सिंह धोनी को दी ये बड़ी सलाह

भुवनेश्वर
 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने महेद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी बात बोली है। धोनी को विंडीज और अाॅस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में नहीं चुना गया था, जिसको लेकर सब लोग हैरान रहा गए थे और क्रिकेट जगत में एक नई बहस शुरू हो गई थी ।

कई क्रिकेटरों ने सेलेक्टर्स के फैसले को सही बताया है जबकि कुछ दिग्गजों का मानना है कि सेलेक्शन कमिटी को धोनी जैसे कद के खिलाड़ी को ड्रॉप नहीं करना चाहिए था, जिनका भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान रहा हो।

महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म को लेकर गावस्कर ने कहा 'धोनी को फॉर्म में वापस आने के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच प्रैक्टिस की जरुरत है।' धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में वनडे क्रिकेट खेलेंगे और 2019 में वर्ल्ड कप से पहले उन्हें ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने चाहिए। उन्हें जितना हो सके चार दिवसीय क्रिकेट या घरेलू वनडे क्रिकेट खेलनी चाहिए ।'

अगले साल 'आईपीएल' को छोड़ दें तो धोनी को जनवरी से लेकर जून तक ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने चाहिए, क्योंकि 'आईपीएल' का फॉर्मेट का 20 ओवर का होता है। 'इससे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी धोनी पर बयान दिया था। सचिन तेंदुलकर ने कहा, कि 'मुझे नहीं पता कि इसके पीछे सेलेक्टर्स की क्या राय है और ड्रेसिंग रूम में क्या माहौल है। 'उन्होंने कहा कि 'जो फैसले लिए गए हैं, वो उनके बीच ही रहने चाहिए ।