Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री को कहा जाता हैं कोहली का ‘यस मैन’, अब कोहली ने तोड़ी इस मामले से चुप्पी, बताया क्या है टीम में शास्त्री की जगह

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का ‘यस मैन’ कहा जाता हैं. इसी मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली से सवाल पूछा गया. विराट कोहली ने इस सवाल का अंदाज बहुत शानदार अंदाज में दिया हैं.

टीम में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं जो कोच से ज्यादा 

रवि शास्त्री को यस मैन कहने वाली बात पर विराट ने कहा,

“हमारे कोच को यस मैन कहने के बारे में मैंने सुना है, लेकिन मेरे लिए यह एक बहुत ही विचित्र बात है. मुझे नहीं लगता, कि हमारी टीम में फिलहाल ऐसा कोई भी व्यक्ति है जो हमारे कोच से ज्यादा हैं.”

रवि भाई की वजह से ही कर पा रहा हूं बेहतर 

विराट ने आगे अपने बयान में कहा, “वह एक ऐसे व्यक्ति है जिनके सामने मैं अपनी राय रख सकता हूं और उसने राय प्राप्त भी कर सकता हूं. मैंने अपने खेल में उन्ही की वजह से और उन्हें सुनकर ही अधिक बदलाव ला पाया हूं और बेहतर कर पाया हूं.  

इस टीम को बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है, वह हमारे कोच ही हैं, जिन्होंने हमें विश्वास दिलाया है कि हम इस विदेश में भी और किसी स्तर में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. 

मैं हमेशा अपना सिर इनके लिए झुका सकता हूं, क्योंकि जब हम सभी 2014 में इंग्लैंड में वास्तव में बहुत कठिन समय से गुजर रहे थे. उस समय इन्होने ही हमें संभाला था. 

मेरे खेल को बेहतर बनाने का श्रेय इन्ही को जाता हैं. 2015 के विश्व कप में शिखर धवन जैसे कई अन्य खिलाड़ियों की भी इन्होने काफी मदद की थी. हम सभी तह दिल से इनका सम्मान करते हैं. खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने के लिए हमारे कोच का ही सबसे महत्वपूर्ण हाथ रहा हैं.”

रवि भाई ने मैन मैनेजमेंट को बखूबी संभाला

विराट ने आगे अपने बयान में कहा, “जिस स्तर पर हम खेलते हैं उस पर मैन मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण बात होती है. बहुत से खिलाड़ियों को समझ नहीं आता हैं, कि क्या करने की जरूरत है.

ऐसे में सचमुच आपको बताने के लिए कोई चाहिए, कि आपका बल्ले कहाँ जा रहा है और आपका सिर कहां जा रहा है. हमारे कोच रवि भाई ने इस मैन मैनेजमेंट को बखूबी संभाला हैं और उन्ही की वजह से टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रवि शास्त्री को कहा जाता हैं कोहली का ‘यस मैन’, अब कोहली ने तोड़ी इस मामले से चुप्पी, बताया क्या है टीम में शास्त्री की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.