Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब मैलकम मार्शल ने एक ही मैच में खत्म किया बल्लेबाज का करियर

हर क्रिकेटर का बस एक ही सपना होता हैं वह अपने देश के लिए खेले। इसके लिए वो सालों तक अपने डेब्यू मैच का इंतज़ार करते हैं। किसी के लिए डेब्यू मैच उनकी अच्छी याद होता हैं। तो किसी की कड़वी। ऐसा ही एक दर्दनाक डेब्यू मैच रहा हैं। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर एंडी लॉयड का जिसे वो कभी नहीं भूल पाए।

62 साल के हुए एंडी लॉयड


आज इस पूर्व खिलाड़ी का 62 वां जन्मदिन हैं। एंडी को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बड़ा शौक था। उनका ये सपना था कि वो बड़े होकर क्रिकेटर बने। कुछ समय बाद उनका ये सपना पूरा भी हुआ। लेकिन उनका ये सपना उनको बेहद दर्द दे गया। जिसे ये खिलाड़ी भी तक नहीं भूल पाए हैं। लॉयड ने अपने क्रिकेट करियर में एक ही मैच खेला जो उनका डेब्यू मैच था।

डेब्यू मैच से पहुंचे अस्पताल

क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार ,लॉयड ने 27 साल की उम्र में अपना पहला मैच 1984 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम में खेला था। 6 फुट लंबे लॉयड बैटिंग करने मैदान में आए। उन्होंने महज दस रन ही बनाए थे कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैल्कम मॉर्शल की एक गेंद उनके सिर पर टकराई। गेंद की गति इतनी तेज़ थी की वो मैदान में ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत स्ट्रेचर के द्वारा मैदान के बाहर निकला गया। उनकी ये चोट बहुत गहरी थी। जिसके कारण उनको सीधा अस्पताल ले जाना पड़ा। लॉयड को बाद में यह पता चला कि उनके आखों की रौशनी बहुत कम हो गयी हैं। जिसके कारण वो अब कभी दोबारा मैदान में नहीं उतर पाए।

कुछ ऐसा था पूरा क्रिकेट करियर


अपनी आखों की रौशनी कम होने से पहले ये फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट में काफी रन बना लेते थे। अगर आकड़ों को देखे तो इस पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी के नाम 312 प्रथम श्रेणी मैचों में 17,211 रन दर्ज हैं। इसमें उनके 29 शतक और 87 अर्धशतक भी शामिल हैं। बता दे प्रथम श्रेणी करियर में लॉयड का हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर नाबाद 208 रन है। ये खिलाड़ी अपनी टीम के लिए अभी तक 3 वनडे मैच भी खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने कुल 101 रन बनाए थे।

 

The post जब मैलकम मार्शल ने एक ही मैच में खत्म किया बल्लेबाज का करियर appeared first on SportzWiki Hindi.