Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ष के उदीयमान गोल्फर बने शुभंकर 

दुबई
शुभंकर शर्मा डीपी विश्व टूर गोल्फ चैंपियनशिप के चौथे दिन रविवार को यहां 80 का कार्ड खेलने के बावजूद यूरोपीय टूर में ‘सर हेनरी कॉटन रूकी आॅफ द ईयर’ (वर्ष के उदीयमान गोल्फर) का खिताब हासिल करने वाले पहले भारतीय गोल्फर बने। शुभंकर से पहले जान राह्म (2017), वांग जेयुनघुन (2016), बेयोंग हुन अन (2015) और ब्रुक्स कोइप्का (2014) रूकी आॅफ द ईयर रहे हैं। यूरोपीय टूर में यह खिताब हासिल करने वाले वह पहले भारतीय है हालांकि अर्जुन अटवाल (1995), शिव कपूर (2005) और सी मुनियाप्पा (2009) एशियाई टूर में रूकी आॅफ द ईयर रहे हैं। शुभंकर के लिए यूरोपीय टूर का समापन निराशाजनक रहा जिन्होंने डीपी विश्व टूर गोल्फ चैम्पियनशिप के चौथे दौर में आठ ओवर 80 का कार्ड खेला।  शनिवार को तीसरे दौर के बाद कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ वह संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर थे लेकिन आज वह अपना लय बरकरार नहीं रख सके और 72 होल के खेल के बाद संयुक्त रूप से 41वें स्थान पर रहे। शुभंकर 28वें स्थान पर रहते हुए रेस टू दुबई का टिकट पाने में भी सफल रहे। अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट के में शीर्ष 30 गोल्फरों को खेलने का मौका मिलता है।