Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में पर्याप्त मौका नहीं देने पर चयनकर्ताओं पर भड़के वीरेन्द्र सहवाग, मांगा चयनकर्ताओं से ये जवाब

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का इन दिनों क्रिकेट जगत में डंका बज रहा है। रोहित शर्मा वनडे और टी-20 क्रिकेट में अपनी प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं जहां वो हर विरोधी गेंदबाज के सामने अपनी तूती मनवा रहे हैं।

रोहित शर्मा पर वनडे की कामयाबी के बाद भी नहीं किया जाता टेस्ट में भरोसा

जो रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपने सबसे शानदार दौर में हैं तो वहीं उनको भारतीय टेस्ट टीम से पिछले कुछ समय से नजरअंदाज किया जा रहा था। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए लालायित थे।

लेकिन उन्हें हर बार टेस्ट के लायक नहीं समझा गया तो आखिर अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रोहित शर्मा को भारतीय टीम में जगह दी गई है।

वीरेन्द्र सहवाग ने इंग्लैंड में रोहित को नहीं चुने जाने पर सेलेक्टर्स से मांगा जवाब

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रोहित शर्मा को भारतीय टीम का हिस्सा तो बनाया गया है लेकिन फिर भी पिछली बार उनको टेस्ट टीम में नहीं लेने पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने चयनकर्ताओं से जवाब मांगा है।

rohit sharma

आजतक के खास कार्यक्रम स्पोर्ट्स तक में बातचीत करते हुए वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि “मैं ये जानना चाहता हूं कि वो(रोहित शर्मा) श्रीलंका के खिलाफ खेले तो उन्होंने शतक भी बनाया अर्धशतक भी बनाया। दक्षिण अफ्रीका में शायद वो 2 टेस्ट में खराब खेले और वो वहां से बाहर हो गए। दक्षिण अफ्रीका से इंग्लैंड दौरे पर सेलेक्ट ही नहीं हुए।

क्या वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले इकलौटे बल्लेबाज टेस्ट में हो गए बुरे

“दक्षिण अफ्रीका में ऐसे कौनसे खिलाड़ी हैंजिन्होंने रन बनाए। तो फिर सिर्फ रोहित शर्मा ही क्यों बाहर हुए। इसका जवाब कौन देगा? सेलेक्टर्स को इसका जवाब देना चाहिए कि उन्हें क्यों बाहर किया। क्या  इतने बुरे हो गए कि वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं और टेस्ट क्रिकेट में उन्हें जगह ही नहीं मिलती है।”

Delhi resigned in the best interest of cricket: Sehwag

“मैं तो इस बात को नहीं मानता। ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है विश्व क्रिकेट में जो वनडे क्रिकेट में रन बना रहा हो और टेस्ट क्रिकेट ना खेल रहा हो। उल्टा ये होता है कि आप टेस्ट क्रिकेट में रन बना रहे होते हैं तो शायद वनडे क्रिकेट ना खेले। लेकिन वनडे क्रिकेट में जो रन बनाता है वो टेस्ट क्रिकेट जरूर खेलता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में पर्याप्त मौका नहीं देने पर चयनकर्ताओं पर भड़के वीरेन्द्र सहवाग, मांगा चयनकर्ताओं से ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.