भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से पहला मैच खेला जाएगा. इस मैच के साथ ही भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो जाएगा. वहीं अब इस दौरे से पहले टीम इंडिया को इस बार दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जान बुकनान ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बात की और उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करेंगी.
ऑस्ट्रेलियन टीम को कमजोर आंकना गलत

जॉन बुकनान ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में मचे उथल पुथल की जगह मैं इसको टीम के लिए बेहतरीन चुनौती की तरह देखना पसंद करूंगा. यह मौका होगा मैदान के बाहर और अंदर अहम बदलाव करने का. नए चेयरमैन और बोर्ड के नए सदस्यों का चयन किया जाना है.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद भी पूर्व कोच को ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ मुश्किल चुनौती मान रहे हैं. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल करने में मुश्किल होती रही है. भले ही इस वक्त ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में नजर आ रही हो, लेकिन आज कल बहुत कम ही दौरे पर जाने वाली टीमें सफल हो पाती है. यह सीरीज बेहद रोचक होने वाली है. मुझे अब भी लगता है ऑस्ट्रेलिया की उपर रहेगी.

टीम को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम के चारो तरफ काफी ध्यान भटकाने वाली चीजें हैं. यह सब उनके प्रदर्शन करने की क्षमता पर असर डालेंगी. इसमें शक नहीं की ऑस्ट्रेलिया के पास टैलेंट अब भी मौजूद है, लेकिन कोच जस्टिन लैंगर को ऐसी टीम तैयार करने में वक्त लगेगा जो अपने दम पर जीत आत्मविश्वास से जीत हासिल करे.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया 3 मैचों की टी20 सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होनी है। इस सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को खेला जाना है.
The post पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जॉन बुकनान ने इस टीम को बताया सीरीज जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.