Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तानी को लेकर एबी डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान, कहा पूरी तरह से हूँ तैयार

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका के नये एमजांसी सुपर लीग में टीशवाने स्पार्टन्स की अगुवाई करेंगे. क्रिकेट से दूर होने के बाद ये पहली बार होगा कि जब एबी किसी टीम की कमाना संभालेंगे. ऐसे में कप्तानी को लेकर एबी डिविलियर्स ने बात की और उम्मीद जताई कि वो इस भूमिका के साथ न्याय कर सकेंगे और युवा खिलाड़ियों को आगे ला सकेंगे.

मैं इस भूमिका के लिए तैयार हूँ 

कप्तान बनाने को लेकर बात करते हुए एबी ने कहा कि मैं अपने अनुभव से टीम को की अगुवाई आगे से करने की कोशिश करूँगा. मैं अपने अनुभव का पूरा प्रयोग करूँगा. मुझे लगता है मैं एक टीम को अच्छे मैनेज कर सकता हूँ. मुझे खिलाड़ियों की समझने में आसानी होती है. मुझे उनकी कमजोरी और मजबूत पक्ष के बारें में पता है. मैं इस भूमिका के लिए तैयार हूँ. ये एक रोमांचक चैलेन्ज हैं. मैं इस भूमिका के लिए तैयार हूँ. 

इससे साउथ अफ्रीका क्रिकेट को फायदा होगा 

इस लीग को लेकर बात करते हुए एबी ने कहा कि मुझे लगता है ये एक अच्छी लीग साबित होगी. मैं इसके लिए तैयार हूँ.  Mzansi Super League में आप सबको एक बेहतर किरकेट देखने को मिलेगा. मैं खुश हूँ कि मैं इस लीग का हिस्सा होगा और मुझे उम्मीद है कि इससे साउथ अफ्रीकन क्रिकेट को फायदा होगा और इस लीग की मदद से युवा खिलाड़ियों को दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा. 

आप को बता दे कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डिविलियर्स टीशवाने स्पार्टन्स की अगुवाई करेंगे.  उनके अलावा साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पार्ल रॉक्स टीम में , हाशिम अमला डरबन हीट, जेपी डुमिनी केपटाउन ब्लिट्ज, कागिसो रबाडा जोजी स्टार्स और इमरान ताहिर नेल्सन मंडेला बे जाइंट्स टीम में होंगे. ये लीग 15 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच खेली जायेगी.

The post कप्तानी को लेकर एबी डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान, कहा पूरी तरह से हूँ तैयार appeared first on SportzWiki Hindi.