Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज की मेल मीडिया में आने से बीसीसीआई के सचिव ने जताई नाराजगी, कही ये बात

आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप 2018 में भारत की टीम ने ग्रुप स्टेज के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था और अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते थे, लेकिन जब भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड की टीम से हुआ, तो भारतीय टीम को हार मिल गई थी और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था.

इस सेमीफाइनल मुकाबले में सबसे खास बात यह थी, कि टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी.

अब मिताली ने लगाया रमेश पवार और डायना एल्डूजी पर आरोप 

सेमीफाइनल में प्लेइंग इलेवन में शामिल ना किये जाने के चलते अब भारत की अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज ने रमेश पवार और डायना इल्डूजी पर आरोप लगाये है.

मिताली का कहना है, कि ”कोच रमेश पवार और सीओए की सदस्य डायना एल्डूजी उनका करियर बर्बाद करना चाहते है. टी-20 विश्व कप के दौरान कोच रमेश पवार ने उन्हें काफी अपमानित किया. कोच उनसे बात तक नहीं करते थे.

मैं 20 साल से खेल रही हूं, लेकिन मैंने इतना निराशा कभी महसूस नहीं की, मुझे यह सोचने के लिए मजबूर होना पड़ा, कि मैंने देश के लिए कोई योगदान दिया हैं या नहीं, जो मुझे नष्ट करने और मेरा आत्मविश्वास तोड़ने के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया. 

रमेश पवार ने मुझे प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला किया और हरमनप्रीत ने उनके फैसले का समर्थन किया. मैं देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहती थी और इसका मुझे बेहद दुख है कि हमने एक सुनहरा मौका गंवा दिया.”

बीसीसीआई के सचिव ने मेल मीडिया में रिलीज होने से जताई नाराजगी 

इसी बीच बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी ने मिताली का मेल मीडिया में रिलीज होने पर अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने एक मेल जर्नल मैनेजर सबा करीम और सीईओ राहुल जौहरी को भी भेजी है और मेल मीडिया में लिक होने की जानकारी मांगी है.

मीडिया रिपोर्ट्स से मैं काफी अचंभित हूं

मेल में अमिताभ चौधरी ने कहा है, कि “मिताली के ईमेल के आधार पर आई मीडिया रिपोर्ट्स से मैं काफी अचंभित हूं. मुझे पक्के तौर पर यह पता नहीं है, कि यह मेल मिताली ने किसको लिखा है, लेकिन जिसको भी लिखा था, उस व्यक्ति ने तुरंत मुझसे बात करनी चाहिए थी, क्योंकि मैं भारतीय महिला चयन समिति का संयोजक भी हूं. 

यह स्पष्ट है कि मामला कुछ व्यक्तियों और बीसीसीआई के लिए बेहद दुखद है. कृपया मुझे इस मामले के तथ्यों को जल्द से जल्द बताया जाए.”

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post मिताली राज की मेल मीडिया में आने से बीसीसीआई के सचिव ने जताई नाराजगी, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.