Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर हटे, राणा बने दिल्ली रणजी टीम के कप्तान

नयी दिल्ली
गौतम गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी छोड़ दी है और युवा बल्लेबाज नीतीश राणा को रणजी ट्रॉफी के 2018-19 सत्र के लिए दिल्ली की रणजी टीम का नया कप्तान बनाया गया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सोमवार को हुई बैठक में रणजी सत्र के दिल्ली के पहले मैच के लिए टीम का चयन किया गया। सभी खिलाड़ियों को मंगलवार को कोच मिथुन मन्हास को फिरोजशाह कोटला मैदान में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। दिल्ली को अपना पहला एलीट ग्रुप बी मैच 12 नवम्बर से दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलना है। मौजूदा घरेलू सत्र में अपनी कप्तानी में दिल्ली को 50 ओवर के विजय हजारे टूर्नामेंट के फाइनल तक ले जाने वाले गौतम गंभीर ने कप्तानी से हटने का फैसला किया है और उनका मानना है कि किसी नए खिलाड़ी को कप्तानी के लिए तैयार किया जाना चाहिए। गंभीर ने कहा कि अब समय आ गया है कि कप्तानी की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों को दी जाए। मैंने डीडीसीए के चयनकर्ताओं से आग्रह किया था कि मुझ पर कप्तानी के लिए विचार नहीं किया जाए। मैं पृष्ठभूमि में रहकर नए कप्तान को पूरा सहयोग दूंगा।