भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन टी-20 टीम से बाहर हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रहा ये गेंदबाज ट्विटर पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज को लेकर मजेदार ट्वीट किया है. बता दें, इंग्लैंड श्रीलंका के दौरे पर है और वहां शानदार प्रदर्शन कर रही है.
जो रूट के टॉस जीतने पर अश्विन ने उड़ा दिया मजाक
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने लगातार आठवां टॉस जीता. अश्विन ने इसी बात को लेकर ट्वीट कर के लिखा ” जो रूट ने लगातार 8 वां टॉस जीता, हाँ इंग्लैंड ने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है, लेकिन टॉस के साथ इस तरह की जीतने वाली अविश्वसनीय है. प्रिय मैच रेफरी कृपया उन सिक्कों की जांच करें, जिन्हें आप डिश आउट करते हैं.”
बता दें, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट आज से शुरू हो रहा है.
Annnndddd Joe Root wins his 8th toss in a row, yes England have played some awesome cricket, but such a winning streak with the toss is incredible. Dear match referees please check the coins you dish out
#EngvSL
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) November 23, 2018
जो रूट है शानदार फॉर्म में
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में कप्तान जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. रूट द्वारा बनाए गए 124 रन रनों की वजह से इंग्लैंड की स्थिति मजबूत हुई. और टेस्ट इंग्लैंड ने जीता. इसी के साथ ही उन्होंने रनों के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी पछाड़ दिया.कैंडी की जिस पिच पर रूट ने शतक लगाया वहां खेलना आसान नहीं था. इसलिए उनकी पारी की दिग्गजों ने भी तारीफ की.

पिछले टेस्ट में रूट ने विराट का रिकॉर्ड तोड़ा था
रूट के अब 76* टेस्ट मैचों में 6455 रन हो गए हैं. वहीं विराट कोहली ने अबतक 73 टेस्ट मैचों में 6331 रन बनाए हैं. शतकीय पारी की बदौलत रूट ने कोहली के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (6363) को भी पीछे कर दिया.
रूट ने 76* मैचों में 15 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं. उनका अधिकतम स्कोर फिलहाल 254 रन है.रूट की शतकीय पारी ने इंग्लैंड और श्रीलंका के दर्शकों के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी हैरान किया. इसकी वजह श्रीलंका के कैंडी ग्राउंड की वह पिच थी.जहां गेंद काफी स्पिन हो रही थी, लेकिन रूट आखिर तक टिके रहे.
आर अश्विन नहीं है वनडे और टी-20 टीम में
आर अश्विन भारत के टेस्ट टीम के नंबर एक स्पिनर है. लेकिन उन्होंने वनडे और टी-20 में टीम के साथ बड़े दिनों से टीम से बाहर चल रहे है.विश्व कप 2019 में भी यह खिलाड़ी टीम में कहीं फीट होता नहीं नजर आ रहा है. चहल और कुलदीप यादव के टीम में आने से इस खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया.

रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के लिए 64 टेस्ट मैच, 111 वनडे मैच और 46 टी-20 मैच खेले हैं
आपकों बता दें, कि रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के लिए 64 टेस्ट मैच, 111 वनडे मैच और 46 टी-20 मैच खेले हुए हैं. अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में जहां 336 विकेट हासिल किये हैं. वहीं उन्होंने 111 वनडे मैचों में 32.91 की औसत से 150 विकेट हासिल किये हैं. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन ने 22.94 की औसत से 52 विकेट हासिल किये हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जो रूट के लगातार टॉस जीतने पर आर अश्विन ने ट्विटर पर बनाया इंग्लिश कप्तान का मजाक, अम्पायर को दिया ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.
