Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नियमों का उल्लंघन करना इस खिलाड़ी को पड़ा महंगा, टीम से हुआ बाहर

खेल डेस्क। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा को देश में चल रहे राजनीतिक दबाव के बीच कफ्र्यू तोडऩा महंगा पड़ गया है। इस कारण उन्हें श्रीलंकाई टेस्ट टीम से बाहर होना पड़ा है।

2018-19 रणजी ट्रॉफी : गंभीर की जगह राणा संभालेंगे दिल्ली की कप्तानी

राजनीतिक तनाव के कारण एशियाई देश श्रीलंका में कफ्र्यू लगाया गया है और तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा पर इस दौरान नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। इन आरापों के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए लाहिरू कुमारा को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनके स्थान पर आज से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुई टेस्ट शृंखला के लिए दुष्मंत चमीरा को श्रीलंकाई टीम में जगह दी गई है।

आईपीएल के आगामी सत्र में इस टीम की ओर से जलवा दिखाएंगे शिखर धवन

बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई गेंदबाज ने रविवार की शाम को कफ्र्यू का नियम तोड़ा था। गौरतलब है कि खिलाडिय़ों के अनुशासन को लेकर श्रीलंकाई बोर्ड काफी सख्त है। इससे मामले से पहले भी दनुष्का गुनाथिलाका और जैफरी वेंडरसे को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडी शृंखला के दौरान नियम उल्लंघन का दोषी माना था।

IndvWi T20 : रोहित एंड कंपनी आज करना चाहेगी सीरीज फतह, ये हो सकता है टीम में बदलाव

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टेस्ट शृंखला की ओर से शुरुआत हो चुकी है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने अपने पांच विकेट केवल 143 रन पर ही गंवा दिए हैं। अभी तक लकमल और परेरा दो-दो तथा अपना अन्तिम मैच खेले रहे रंगना हेराथ एक विकेट हासिल कर चुके हैं।