भारतीय क्रिकेट को टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की आदत सी हो चुकी है। भारत को पहला विश्व टी-20 खिताब अपनी कप्तानी में दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी अब तक भारतीय टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे खास खिलाड़ी में से एक रहे हैं।
भारतीय टी-20 टीम के सबसे खास खिलाड़ी रहे हैं महेन्द्र सिंह धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं। जो अब तक भारतीय टीम के लिए कुछ इंटरनेशनल टी-20 मैच को छोड़कर हर मैच का हिस्सा रहे हैं।

भारत में अब तक भारतीय टीम के हर एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में हिस्सा लेने वाले महेन्द्र सिंह धोनी पहली बार भारत भूमि पर होने वाले टी-20 मैच का हिस्सा नहीं होंगे।
पहली बार भारतीय टीम में होने वाले अपने टी-20 मैच में बिना धोनी के उतरेगी
वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरु होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में महेन्द्र सिंह धोनी शामिल नहीं किए गए हैं।

ऐसे में भारतीय टी-20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार होने वाला है जब भारत भूमि पर भारतीय टीम के टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम महेन्द्र सिंह धोनी के बिना खेलने उतरेगी।
धोनी के बिना भारतीय टीम के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह ही महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टी-20 टीम से बाहर कर दिया। वेस्टइंडीज के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में धोनी को शामिल नहीं किया।

ऐसे में भारत के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अपनी घरेलू सरजमीं पर टीम पहली बार धोनी के बिना उतरेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी के बिना रोहित शर्मा एंड कंपनी कैसा प्रदर्शन करती है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post महेन्द्र सिंह धोनी नहीं होंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम का हिस्सा, फिर भी जुड़ेगा उनके नाम ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.