Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए एडम जम्पा ने इस भारतीय खिलाड़ी के विकेट को बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. विराट कोहली ने सबको हैरान करते हुए चहल को टीम में शामिल नही किया. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी आज एडम ज़म्पा को टीम में शामिल किया. आइये जानते है दोनों देशो के इस मैच में 11 खिलाड़ी:

दोनों टीमें इस प्रकार हैं..

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद.

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मार्कस स्‍टोइनिस, बेन मैकडरमोट, एलेक्‍स कोरे, एंड्रयू टाय, एडम जाम्‍पा, जेसन बेहरेनडोर्फ, बिली स्‍टेनलेक.

भारत को करना पड़ा हार का सामना 

रोमांचक मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने चार रन की जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. गाबा मैदान पर भारत के आमंत्रण पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया ने निर्धारित 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन का स्‍कोर खड़ा किया.

मेजबान टीम के लिए आक्रामक बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल (46 ), क्रिस लिन (37) और हरफनमौला मार्कस स्‍टोइनिस (नाबाद 33) सबसे ज्यादा रन बानने वाले खिलाड़ी रहे.

ऑस्‍ट्रेलिया पारी के दौरान आई बारिश की बाधा के कारण डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 17 ओवर में 174 रन बनाने का लक्ष्‍य मिला. जवाब में भारतीय टीम 169 रन ही बना पाई.

ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍कोर का पीछा करते हुए भारत के लिए शिखर धवन ने 76 रन (42गेंद, 10 चौके और दो छक्‍के) बनाकर स्‍कोर को गति दी. शिखर के पवेलियन लौटने के बाद दिनेश कार्तिक ने 30 रन (13 गेंद, चार चौके और एक छक्‍का) और ऋषभ पंत ने 20 रन (15 गेंद, एक चौका और एक छक्‍का) बनाते हुए जीत की उम्‍मीदें बरकरार रखीं.

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी, लेकिन इस ओवर में क्रुणाल पंड्या और दिनेश कार्तिक के आउट होते ही टीम इंडिया के संघर्ष ने दम तोड़ दिया.

भारतीय टीम  17 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई और मैच में उसे चार रन की हार का सामना करना पड़ा. सीरीज का दूसरा मैच 23 नवंबर को खेला जाएगा. मैच में चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लेने वाले ऑस्‍ट्रेलिया के एडम जाम्‍पा मैन ऑफ द मैच रहे.

विराट का विकेट ख़ास था 

मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड इस मैच में दो विकेट लेने वाले एडम ज़म्पा को मिला. अवार्ड लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा

“मुझे काफी अच्छा लग रहा है. हम विराट के विकेट की तलाश में थे और उस समय हमे उसके विकेट की जरूरत थी और हमे उसका विकेट मिला भी.”

डीआरएस को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“वैसे तो मैं विकेट के पीछे से कैरी के निर्णय पर भरोसा नही करता हूँ, लेकिन आज उसका ये फैसला सही साबित हुआ.”

 

The post मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए एडम जम्पा ने इस भारतीय खिलाड़ी के विकेट को बताया मैच का टर्निंग पॉइंट appeared first on SportzWiki Hindi.