स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने आज अपने नाम एक इतिहास बनाया है। आज एमसी मैरीकॉम ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल (48 किग्रा) में यूक्रेन की हाना ओखोता को हराकर छह बार विश्व चैंपियनशिप जीत कर इतिहास बनाया है। साथ ही आपको बता दे की इस जीत के साथ ही 35 वर्षीय मैरी छह पीले तमगे जीतने वाली दुनिया की पहली मुक्केबाज बन गईं। आपको बता दे की एमसी मैरीकॉम तीन बच्चों की मां है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है आज मैरी ने aशानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-0 के अंतर से खिताबी मुकाबला जीतकर ये इतिहास रचा है। आपको बता दे की मैरीकॉम ये सातवां मोका था जब उन्होंने फाइनल प्रवेश किया है। आपको बता दे की एमसी मैरीकॉम अब तक छह स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर चुकीं हैं। उन्होंने ने अब तक 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 में स्वर्ण जीते है।
इस जीत के साथ ही मैरी बहुत भावुक हो गई है। इस जीत के बाद उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया। विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की ब्रांड एम्बेसेडर पहले ही अपना सातवां विश्व चैंपियनशिप पदक सुनिश्चित कर रिकार्ड बुक में जगह बना चुकी थीं और अब उन्होंने नया इतिहास रच दिया।
और ये भी पढ़े:
Herald