Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम पहुंची सेमीफाइनल में तो मोहम्मद कैफ और आईसीसी समेत सभी ने दी बधाई, लेकिन सहवाग ने की ये मांग

Women's T20 World Cup: India beat Pakistan by 7 wickets

इनदिनों भारत की महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज की धरती में टी-20 विश्व कप खेल रही हैं. इस टी-20 विश्व कप में भारत का तीसरा लीग मैच 15 नवंबर को आयरलैंड की टीम से था.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरूवार की रात को आईसीसी टी-20 विश्व कप में आयरलैंड की टीम को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं.

52 रन के अंतर से आसानी से जीता मैच 

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाये थे. जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना पाई और यह मैच भारत की टीम ने बड़े ही आसानी के साथ 52 रन के अंतर से जीत लिया था.

भारतीय टीम की इस जीत पर वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने बधाई दी हैं. सहवाग ने साथ ही भारतीय टीम से कहा हैं, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मैच जीतकर ग्रुप को अपने टॉप करों.

यहाँ देखे ट्विटर प्रतिक्रिया 

The post भारतीय टीम पहुंची सेमीफाइनल में तो मोहम्मद कैफ और आईसीसी समेत सभी ने दी बधाई, लेकिन सहवाग ने की ये मांग appeared first on SportzWiki Hindi.