Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरिज में ये कारनामा करने का कोहली के पास है गोल्डन चांस

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से मात दे कर सीरीज को 1-1 बराबर कर लिया। साथ ही अब दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा और लेकिन इससे पहले भारत को अभ्यास मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरिज में भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड बना सकते है।

आपको बता दे की भारत ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक भी टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता अर्जित नही की है। लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की बॉल टेंपरिंग के कारण एक साल का निलंबन झेल रहे और वह इस समय टीम से बाहर चल रहें है इस लिए भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने ये सबसे अच्छा मौका है। क्योंकि भारतीय टीम इस समय टेस्ट विश्व की पहले नंबर की टीम है जबकि इन दिग्गज खिलाड़ियों की कमी की वजह से ऑस्ट्रेलिया थोड़ी कमजोर है।

अगर भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में टीम ये कारनामा कर लेती है तो विराट कोहली पहले कप्तान होगें जिनकी कप्तानी में भारत ये रिकॉर्ड बनाएगा। साथ ही भारतीय टीम की इस समय गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही काफी बेहतर है इस लिए भारतीय टीम अबकी बार ये मौका नही खोना चाहेगा।

और ये भी पढ़े :

मिताली राज ने किया बड़ा खुलासा, ये लोग कर रहें है उनका करियर खत्म

SL vs ENG Test: विदेशी धरती पर इंग्लैंड ने 55 साल बाद किया क्लीन स्वीप



Herald