Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बताया जीत का मंत्र

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवम्बर को आमने-सामने होंगी. इस दौरान दोनो देशो के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा. इस मैच के साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज शुरू हो जाएगी. वहीं इस सीरीज से पहले भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने साफ़ किया उन्हें उम्मीद है कि बल्लेबाज़ इस बार बेहतर करेंगे.

हमे पहले मैच में उन्हें हराना होगा 

कुलदीप यादव ने इंडिया टीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि

“अगर हम पहला टेस्ट जीतते हैं, तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा सकती है.आप को बता दें कि सीरीज का पहला टेस्ट 6 दिसंबर को एडीलेड में शुरू होगा.”

कुलदीप ने कहा कि

“हम टी20 और वनडे में सर्वश्रेष्ठ टीम हैं. टेस्ट मैचों में, हमें देखना होगा कि पहला टेस्ट कैसा रहता है. अगर हम पहला मैच जीतने में कामयाब होते हैं, तो हम सीरीज जीतेंगे. हालांकि, कुलदीप का मानना है कि ऐसा करने के लिए बल्लेबाजों को कदम उठाने होंगे.”

हमारे पास एक शानदार गेंदबाज़ी आक्रमण है 

I want to play Test cricket for a long time: Kuldeep

गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि

“हमें ऑस्ट्रेलिया में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी, हमारी गेंदबाजी मजबूत है और हमने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है. हमारे पास टेस्ट क्रिकेट में अच्छे तेज गेंदबाज हैं, उनमें से 4-5 तो 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं. हमारे स्पिनर भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. इसलिए, हमारे पास एक शानदार गेंदबाजी अटैक है.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“टीम पिछले 2-3 सालों से अच्छा क्रिकेट खेल रही है. हां, हम इंग्लैंड में हार गए, लेकिन हमने अच्छी तरह से खेला. कुछ चीजें इंग्लैंड में हमारे पक्ष में नहीं आईं तो हम टेस्ट सीरीज जीत सकते थे, हालांकि, हम ऑस्ट्रेलिया में निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे.”

The post कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बताया जीत का मंत्र appeared first on SportzWiki Hindi.