Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के दौरान नशे में धूत होकर सड़क पर पड़ा था ये खिलाड़ी, प्रशंसक ने बचाई जान

जब किसी खिलाड़ी की प्रतिभा का जादू उसके सिर पर चढ़कर बोलने लगता हैं, तो उसको उसके फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करने लगते हैं। फिर चाहे वो किसी भी देश का क्यों न हो हर देश के लोग उस खिलाड़ी को बेहद पसंद करने लगते हैं। क्रिकेट जगत में भी कुछ ऐसे बड़े फेमस खिलाड़ी हैं। जिसके फैंस दुनिया के कोने -कोने में मौजूद हैं।

इस लिस्ट में ऐसा ही एक नाम ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का हैं। इस खिलाड़ी ने मेहमान टीम भारत का स्वागत टी -20 के पहले मैच में बेहतरीन पारी खेल कर किया हैं। बिग मेन के नाम से फेमस ये खिलाड़ी जब भी मैदान में खेलने के लिए आता हैं। तभी कोहराम मचता हैं। इसके सामने बड़े -बड़े गेंदबाज गेंदबाजी करे से डरते हैं।

तो आइए आज इसी कड़ी में हम आपको इनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे किस्सों से रूबरू कराएंगे। जो आपने कभी नहीं सुने होंगे। इनका एक ऐसा किस्सा जब इनकी जान बाल -बाल बची थी।

ग्लेन ने जब हद से ज्यादा पी ली थी शराब


क्रिकेट के मैदान में जब गेंद को मैदान से बाहर भेजना हो या किसी बल्लेबाज को पवेलियन वापस भेजना हो। तब इस खिलाड़ी के अंदर एक गजब की फुर्ती देखने को मिलती हैं। चीते जैसी फुर्ती वाले ग्लेन अब तक न जाने कितने शतक लगा चुके हैं।

लेकिन वही 2017 में हुए आईपीएल के रोमांच के दौरान ये खिलाड़ी गुजरात की सड़कों पर बेसुध होते हुए दिखाई दिए थे। उस दौरान उन्होंने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि उन्हें खुद नहीं पता था। वो कहां हैं। जिसके बाद एक राह चलते राहगीर ने उनकी जान बचाई थी।

क्या था पूरा वाक्या


मुंबई मिरर के मुताबिक गुजरात और पंजाब के बीच एक फाइनल मुकाबला होना शेष रह गया था। यह मुकाबला राजकोट में किया जाना था। इस मैच से पहले ही गुजरात टीम के मालिक ने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी एक रिसॉर्ट में रखी गयी थी।

बता दे ये रिसॉर्ट पंजाब टीम के होटल से कुछ ही दुरी पर था। ऐसे में ये खिलाड़ी बिना किसी को बताए इस पार्टी में शरीक होने के लिए साईकिल उठाकर पहुंच गए। लेकिन वहां से लौटते वक्त ये खिलाड़ी इतने ज्यादा नशे में धुत थे कि साइकिल चलाते हुए सड़क पर गिर पड़े।

राह चलते राहगीर ने संभाला


कभी -कभी लोकप्रियता आपका नुक्सान कराती हैं, तो कभी कभी आपका बड़ा फायदा। कुछ ऐसा ही हुआ सड़क पर गिरे इस नामचीन खिलाड़ी के साथ। जब ये बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े थे। तब इनकी जान एक राह चलते राहगीर ने बचाई। इस राहगीर ने इनको पहचान लिया और इन्हें सुरक्षित होटल तक पहुंचाया।

जिसके बाद होटल का स्टाफ और सुरक्षा कर्मी हरकत में आये थे। सूत्रों के मुताबिक , बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस मामलें को मीडिया से बचाने की बहुत कोशिश की थी। वहीं दूसरी तरफ इस खिलाड़ी को सलाह दी गयी कि आगे से इस तरह की कोई हरकत नहीं की जाए।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल के दौरान नशे में धूत होकर सड़क पर पड़ा था ये खिलाड़ी, प्रशंसक ने बचाई जान appeared first on SportzWiki Hindi.