इंटरनेट डेस्क। हाल में कहली गयी भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज 3-1 से मात दे कर सीरीज अपने नाम की है। भारतीय टीम के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया है लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन की दम पर सभी का दिल जीत लिया है। उनमें से एक है भारतीय टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद उन्होंने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही आपको बता दे की उन्होंने हाल ही में भरिय टीम में डेब्यू किया है। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद कहा जा रहा है की वह भारतीय टीम की तरफ से अलगे विश्व कप का हिस्सा हो सकते है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में भारत के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक बयान में कहा है की भारत को वेस्टइंडीज की सीरीज में नंबर चार पर अंबाती रायडू के रूप में शानदार बल्लेबाज और खलील अहमद एक तेज गेंदबाज मिला है। इसके साथ ही खबर आ रही है की इन दोनों खिलाडियों को विश्व कप का टिकट भी मिल सकता है। आपको बता दे की कल के मुकाबले में खलील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विंडीज के खिलाफ 7 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे साथ ही उससे पहले चौथे एकदिवसीय मैच में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। साथ ही खलील अहमद अपने शुरुआती 6 वनडे में 11 विकेट लिए।
कल भारत ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी। भारत ने भारत ने वेस्टइंडीज 9 विकेट से मात दी। साथ ही बताया जा रहा है की अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज रविवार से खेली जाएगी। जहां खलील अहमद एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
Herald