भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में एक बड़ा हाथ कप्तान विराट कोहली के साथ ही टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का भी रहा है। बिना किसी शक के रोहित शर्मा मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।
रोहित शर्मा आज हैं सफेद गेंद की क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज
रोहित शर्मा जिस दौर से गुजर रहे हैं उन्होंने एक के बाद एक सीमित ओवर की क्रिकेट के धमाके किए हैं। भारतीय टीम की सीमित ओवर के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक तूफानी बल्लेबाज की छवि बना ली है।

अब पूरा क्रिकेट जगत रोहित शर्मा को एक तूफानी बल्लेबाज के रूप में जानता है। इस बल्लेबाज में सबसे खास बात ये है कि उनमें छक्के लगाने की एक अलग ही काबिलियत नजर आती है।
छक्कों के शहंशाह बनते जा रहे हैं रोहित शर्मा
विराट कोहली मौजूदा क्रिकेट जगत के बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन रोहित शर्मा उनसे भी खतरनाक इसलिए नजर आते हैं कि वो आसानी से छक्के लगाने का माद्दा रखते हैं। रोहित शर्मा ने छक्के लगाने की दक्षता ने आज उन्हें एक बड़ा रिकॉर्डधारी बना लिया है।

सीमित ओवर की क्रिकेट यानि व्हाइट बॉल क्रिकेट में तो रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का कोई जवाब ही नहीं है। हर साल के साथ रोहित शर्मा अपने आपको छक्के लगाने में महारथी साबित कर रहे हैं।
इस साल रोहित शर्मा के नाम हैं तीनों ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस साल जबरदस्त बल्लेबाजी की है जिसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो इस साल अब तक खेले 36 मैचों में सबसे ज्यादा 69 छक्के लगा चुके हैं। विश्व क्रिकेट में ये एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

इस साल तो रोहित शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तो बना गए हैं तो वहीं साल 2017 में भी रोहित शर्मा ने भी ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम ही है। जिन्होंने साल 2017 में खेले 33 पारियों में 65 छक्के लगाए थे।
तो आईए आपको दिखाते हैं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
| बल्लेबाज | देश | मैच | पारी | छक्के | साल |
| रोहित शर्मा | भारत | 36 | 38 | 69 | 2018 |
| रोहित शर्मा | भारत | 32 | 33 | 65 | 2018 |
| एबी डीविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | 32 | 34 | 64 | 2015 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 26 | 29 | 59 | 2012 |
| शेन वाटसन | ऑस्ट्रेलिया | 34 | 38 | 57 | 2011 |
| शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 31 | 36 | 56 | 2005 |
| ब्रेंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 28 | 34 | 55 | 2014 |
| मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | 36 | 43 | 54 | 2016 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 30 | 36 | 53 | 2009 |
| शाहिद अफरीदी | पाकिस्तान | 40 | 41 | 52 | 2002 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 39 | 42 | 51 | 1998 |
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ एक ओर ऐतिहासिक कीर्तिमान, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्याद छक्के लगाने का बनाया नायाब रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.