Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लंदन में मुक्केबाज मनोज ने किया फैन ड्राइव लॉन्च

लंदन
राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता मुक्केबाज मनोज कुमार ने लंदन में रह रहे इंडियन स्पोटस फैन्स के साथ फैन ड्राइव को लांच किया। मनोज ने इस मौके पर विश्व चैम्पियनशिप 2019 और टोक्यो ओलम्पिक 2020 के मद्देनजर प्रशंसकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों से जुड़ने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की। स्टार मुक्केबाज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इंडियन स्पोटस फैन्स कम्यूनिटी के साथ लंदन में बातचीत करके मुझे बेहद खुशी हो रही है और मैं दुनिया भर में मौजूद भारतीय स्पोटस फैन्स से अपील करुंगा कि वे  अधिक संख्या मे आकर अपना समर्थन दें। इससे खिलाड़ी का मनोबल बढ़ेगा और साथ ही दुनिया भर मे इंडियन स्पोटस फैन्स कम्यूनिटी की एकता का सन्देश भी जाएगा। हाल ही में लंदन में हुए इंडियन स्पोटस फैन कम्यूनिटी के लॉन्च पर हॉकी प्रदर्शनी (5 दशक 50 पिक्चर्स) का आयोजन लंदन में हुए महिला हॉकी विश्व कप 2018 के मौके पर किया गया। इस प्रदर्शनी में भारतीय महिला हॉकी के पिछले 50 वर्षों का विवरण किया गया था। इंडियन स्पोटस फैन भारत की सबसे बड़ी स्पोटस फैन कम्यूनिटी है जिसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वटर पर 71000 से ज्यादा फालोअर्स है और यह न केवल भारत मे बल्कि लंदन तथा न्यूजीलैड समेत 27 देशों में फैला हुआ है।