Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस कर किया बल्लेबाज़ी का फैसला, टीम में किए ये दो बड़े बदलाव

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 2010 के बाद पहली बार टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शनिवार को ग्रुप बी के अपने अंतिम लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी अभी तक की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना है. भारत के लिए इस मैच में हार उसे नुकसान नहीं पहुंचाएगी क्योंकि लगातार तीन मैच जीत कर वह पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. भारतीय टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले को सेमीफाइनल के ड्रेस रिहर्सल के रूप में ले रहा है.

भारत ने टॉस जीता

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करना का फैसला लिया गया

टीम का प्रदर्शन रहा है शानदार 

भारत ने तीनों मैचों में खेल के तीनों क्षेत्रों में एकतरफा प्रदर्शन किया है. पहले मैच में हरमनप्रीत ने शतक जमाया था तो वहीं दूसरे और तीसरे मैच में मिताली राज ने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं. इन दोनों पर भारत की बल्लेबाजी का भार है.

ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन भी रहा है शानदार 

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी यह मैच इस टूर्नामेंट की अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि भारत का प्रदर्शन देख वह उसे हल्के में नहीं ले सकती. ऑस्ट्रेलिया भी जानती है कि भारत खिताब की प्रबल दावेदार ऐसे ही नहीं है. इस मैच में एक बार फिर उसकी बल्लेबाजी कप्तान मेग लेनिंग के जिम्मे होगी. एलिसे हिली इस टूर्नामेंट में अच्छा करती आई हैं. इन दोनों के अलावा बेथ मूनी और एलिसे विलानी टीम की बल्लेबाजी में अहम योगदान देने का माद्दा रखती हैं.

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना,, जेमिमाह रॉड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, अरुंधति रेड्डी 

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, एलिसा हेली (डब्ल्यू), मेग लैनिंग (सी), एशलेघ गार्डनर, एलिस विलानी, राचाल हेन्स, एलिस पेरी, सोफी मोलिनेक्स, डेलिसा किममिन्स, टेला वेलेमिंक, मेगन शत्त

 

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस कर किया बल्लेबाज़ी का फैसला, टीम में किए ये दो बड़े बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.